Stock Market Rally: वैश्विक मार्केट से मजबूत संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में आज चौतरफा रौनक है। घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी आधे-आधे फीसदी से अधिक उछल पड़े। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 600 प्वाइंट्स से अधिक उछल पड़ा तो निफ्टी भी उछलकर 23850 के पार पहुंच गया। ब्रोडर लेवल पर बात करें तो मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी अच्छी खरीदारी हो रही है। निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 में आधे-आधे फीसदी से अधिक की बढ़त है। सेक्टरवाइज सभी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स ग्रीन हैं लेकिन निफ्टी रियल्टी को छोड़ किसी भी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स में फिलहाल 1% या इससे अधिक की तेजी नहीं है। ओवरऑल बात करें तो इस रौनक में BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹4 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही ₹4 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई है।
अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो फिलहाल 09:17 AM पर सेंसेक्स (Sensex) 543.31 प्वाइंट्स यानी 0.72% की बढ़त के साथ 75,861.70 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 167.15 प्वाइंट्स यानी 0.71% के उछाल के साथ 23,826.15 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 627.4 प्वाइंट्स उछलकर 75,945.79 और निफ्टी 200.9 प्वाइंट्स बढ़कर 23,859.90 तक पहुंच गया था।
निवेशकों की दौलत में ₹4.57 लाख करोड़ का उछाल
एक कारोबारी दिन पहले यानी 20 मई 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,60,44,252.204 करोड़ था। आज यानी 21 मई 2026 को मार्केट खुलते ही यह ₹4,65,01,820.44 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में ₹4,57,568.236 करोड़ का इजाफा हुआ है।
Sensex का सिर्फ 1 शेयर लाल
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें सिर्फ एक स्टॉक-इंफोसिस ही फिलहाल लाल है। वहीं दूसरी तरफ सबसे अधिक तेजी फिलहाल इंडिगो, बीईएल और जोमैटो की एटर्नल में है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
बीएसई पर आज 2415 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1845 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 446 में गिरावट का रुझान है और 124 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 50 शेयर एक साल के हाई और 15 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 70 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 33 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।