Get App

Stock Market Rally: Sensex में 600 अंकों का उछाल, 5 सेकंड में बरसे ₹4 लाख करोड़, इस सेक्टर में जोरदार रौनक

Stock Market Rally: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी को घरेलू स्टॉक मार्केट में आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) की मजबूत शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में ही निवेशकों की दौलत ₹4 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई। जानिए मार्केट पर आज सबसे अधिक सपोर्ट किन सेक्टर्स से मिला और ओवरऑल मार्केट की स्थिति क्या है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड May 21, 2026 पर 9:31 AM
Stock Market Rally: Sensex में 600 अंकों का उछाल, 5 सेकंड में बरसे ₹4 लाख करोड़, इस सेक्टर में जोरदार रौनक
एक कारोबारी दिन पहले 20 मई को सेंसेक्स (Sensex) 117.54 प्वाइंट्स यानी 0.16% की बढ़त के साथ 75,318.39 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 41.00 प्वाइंट्स यानी 0.17% के उछाल के साथ 23,659.00 पर बंद हुआ था। आज इनकी मजबूत शुरुआत हुई है।

Stock Market Rally: वैश्विक मार्केट से मजबूत संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में आज चौतरफा रौनक है। घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी आधे-आधे फीसदी से अधिक उछल पड़े। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 600 प्वाइंट्स से अधिक उछल पड़ा तो निफ्टी भी उछलकर 23850 के पार पहुंच गया। ब्रोडर लेवल पर बात करें तो मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी अच्छी खरीदारी हो रही है। निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 में आधे-आधे फीसदी से अधिक की बढ़त है। सेक्टरवाइज सभी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स ग्रीन हैं लेकिन निफ्टी रियल्टी को छोड़ किसी भी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स में फिलहाल 1% या इससे अधिक की तेजी नहीं है। ओवरऑल बात करें तो इस रौनक में BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹4 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही ₹4 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो फिलहाल 09:17 AM पर सेंसेक्स (Sensex) 543.31 प्वाइंट्स यानी 0.72% की बढ़त के साथ 75,861.70 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 167.15 प्वाइंट्स यानी 0.71% के उछाल के साथ 23,826.15 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 627.4 प्वाइंट्स उछलकर 75,945.79 और निफ्टी 200.9 प्वाइंट्स बढ़कर 23,859.90 तक पहुंच गया था।

निवेशकों की दौलत में ₹4.57 लाख करोड़ का उछाल

एक कारोबारी दिन पहले यानी 20 मई 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,60,44,252.204 करोड़ था। आज यानी 21 मई 2026 को मार्केट खुलते ही यह ₹4,65,01,820.44 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में ₹4,57,568.236 करोड़ का इजाफा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें