Stock Market Rally: Sensex में 900 अंकों का उछाल, 5 सेकंड में ही बरसे ₹5 लाख करोड़, इन सेक्टर्स में जोरदार रौनक

Stock Market Rally: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज घरेलू स्टॉक मार्केट में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) की मजबूत शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में ही निवेशकों की दौलत ₹5 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई। जानिए मार्केट को आज सबसे अधिक सपोर्ट किन सेक्टर्स से मिला और ओवरऑल मार्केट की स्थिति क्या है

अपडेटेड May 25, 2026 पर 9:27 AM
Story continues below Advertisement
एक कारोबारी दिन पहले 22 मई को सेंसेक्स (Sensex) 75415.35 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 423719.30 पर बंद हुआ था। आज ये जोरदार बढ़त के साथ खुले हैं।

Stock Market Rally: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह की उम्मीदों ने होर्मुज स्ट्रेट के फिर से खुलने के आसार बढ़ाए तो कच्चा तेल 5% से अधिक टूट गया जिसने वैश्विक बाजारों में रौनक बिखेर दी। इसका असर घरेलू स्टॉक मार्केट में भी दिखा और शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी 50 उछल पड़े। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 850 प्वाइंट्स से अधिक उछल पड़ा तो निफ्टी भी 23950 के पार पहुंच गया। ब्रोडर लेवल पर मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी अच्छी खरीदारी हो रही है। निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 में 1-1% की बढ़त है। सेक्टरवाइज सभी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स ग्रीन हैं। निफ्टी ऑटो में करीब 2% और निफ्टी पीएसयू बैंक में डेढ़ फीसदी से अधिक तेजी है तो निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी रियल्टी में 1-1% से अधिक उछाल है।

ओवरऑल मार्केट की इस रौनक में BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹5 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही ₹5 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो फिलहाल 09:18 AM पर सेंसेक्स (Sensex) 859.51 प्वाइंट्स यानी 1.14% की बढ़त के साथ 76,274.86 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 256.25 प्वाइंट्स यानी 1.08% के उछाल के साथ 23,975.55 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 919.42 प्वाइंट्स उछलकर 76,334.77 और निफ्टी 269.80 प्वाइंट्स बढ़कर 23,989.10 तक पहुंच गया था।


निवेशकों की दौलत में ₹5.43 लाख करोड़ का उछाल

एक कारोबारी दिन पहले यानी 22 मई 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,62,25,220.263 करोड़ था। आज यानी 25 मई 2026 को मार्केट खुलते ही यह ₹4,67,69,081.00 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में ₹5,43,860.737 करोड़ का इजाफा हुआ है।

Sensex का सिर्फ 3 शेयर लाल

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें फिलहाल सिर्फ तीन स्टॉक्स- टीसीएस, सन फार्मा और इंफोसिस ही लाल है। वहीं दूसरी तरफ सबसे अधिक तेजी फिलहाल एमएंडएम, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक में है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 1c

72 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 2960 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 2093 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 667 में गिरावट का रुझान है और 200 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 72 शेयर एक साल के हाई और 17 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 116 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 78 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

sensex 1b

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

खास वजहों से आज इन स्टॉक्स पर करें फोकस

Iran-US War Update: शांति समझौते के बदले ईरान को भारी कैश देगा अमेरिका? डोनाल्ड ट्रंप का आया बड़ा बयान

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।