Get App

Stock Market Rally: Sensex में 900 अंकों का उछाल, 5 सेकंड में ही बरसे ₹5 लाख करोड़, इन सेक्टर्स में जोरदार रौनक

Stock Market Rally: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज घरेलू स्टॉक मार्केट में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) की मजबूत शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में ही निवेशकों की दौलत ₹5 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई। जानिए मार्केट को आज सबसे अधिक सपोर्ट किन सेक्टर्स से मिला और ओवरऑल मार्केट की स्थिति क्या है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड May 25, 2026 पर 9:27 AM
Stock Market Rally: Sensex में 900 अंकों का उछाल, 5 सेकंड में ही बरसे ₹5 लाख करोड़, इन सेक्टर्स में जोरदार रौनक
एक कारोबारी दिन पहले 22 मई को सेंसेक्स (Sensex) 75415.35 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 423719.30 पर बंद हुआ था। आज ये जोरदार बढ़त के साथ खुले हैं।

Stock Market Rally: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह की उम्मीदों ने होर्मुज स्ट्रेट के फिर से खुलने के आसार बढ़ाए तो कच्चा तेल 5% से अधिक टूट गया जिसने वैश्विक बाजारों में रौनक बिखेर दी। इसका असर घरेलू स्टॉक मार्केट में भी दिखा और शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी 50 उछल पड़े। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 850 प्वाइंट्स से अधिक उछल पड़ा तो निफ्टी भी 23950 के पार पहुंच गया। ब्रोडर लेवल पर मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी अच्छी खरीदारी हो रही है। निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 में 1-1% की बढ़त है। सेक्टरवाइज सभी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स ग्रीन हैं। निफ्टी ऑटो में करीब 2% और निफ्टी पीएसयू बैंक में डेढ़ फीसदी से अधिक तेजी है तो निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी रियल्टी में 1-1% से अधिक उछाल है।

ओवरऑल मार्केट की इस रौनक में BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹5 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही ₹5 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो फिलहाल 09:18 AM पर सेंसेक्स (Sensex) 859.51 प्वाइंट्स यानी 1.14% की बढ़त के साथ 76,274.86 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 256.25 प्वाइंट्स यानी 1.08% के उछाल के साथ 23,975.55 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 919.42 प्वाइंट्स उछलकर 76,334.77 और निफ्टी 269.80 प्वाइंट्स बढ़कर 23,989.10 तक पहुंच गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें