शेयर बाजार ने शुक्रवार, 31 जुलाई को शुरुआत तो ठंडी की लेकिन फिर इसमें अच्छी तेजी आई। दिन में सेंसेक्स पिछली क्लोजिंग से 344 अंक तक उछलकर 78,272.25 के हाई तक गया। यह मार्क दिन के लो से 462 अंक ज्यादा है। निफ्टी भी दिन में पिछली क्लोजिंग से लगभग 112 अंक तक उछलकर 24,429.40 के हाई तक गया। बाजार में लगातार तीसरे दिन बढ़त के पीछे विदेशी निवेशकों की शेयर खरीद, कुछ बड़ी कंपनियों के अच्छे तिमाही रिजल्ट, एशियाई बाजारों की तेजी जैसे कारण हैं। बाद में सेंसेक्स 166.49 अंकों की बढ़त के साथ 78,094.64 पर और निफ्टी 66.45 अंक चढ़कर 24,383.60 पर बंद हुआ।
