28 अप्रैल को शेयर बाजारों में अच्छी तेजी देखने को मिली। इसके साथ ही बाजार में पिछले 2 कारोबारी सत्रों से छाई गिरावट खत्म हो गई। बीएसई सेंसेक्स 1005.84 अंकों की शानदार बढ़त के साथ 80,218.37 पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 289.15 अंकों के उछाल के साथ 24,328.50 पर बंद हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज और प्राइवेट सेक्टर के बैंकों के शेयरों में तेज उछाल और विदेशी फंड्स की ओर से खरीद के चलते बाजार गिरावट से उबरने में सफल रहे। एनालिस्ट्स के मुताबिक, पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच पैदा हुआ तनाव भी बाजार के पॉजिटिव सेंटिमेंट पर कोई असर नहीं डाल पाया।
