Stock Market Sell Call: बाजार में दबाव के साथ कामकाज हो रहा है। IT, FMCG पर दबाव देखने को मिल रहा है । खराब ग्लोबल संकेतों से निफ्टी IT इंडेक्स करीब एक परसेंट कमजोर है। PERSISTENT, MPHASIS और LTIMINDTREE डेढ़ से 2 नीचे आया। ऑटो भी रिवर्स गियर में है। वही तेल और गैस शेयर कमजोर बने है। लेकिन चुनिंदा बैंकों में मजबूती देखने को मिल रहा है। कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। एंजेल वन करीब 4 परसेंट चढ़कर वायदा का टॉप गेनर बना। वहीं 6 दिनों की गिरावट के बाद आज BSE करीब 3 परसेंट मजबूत हुआ। CDSL में भी बढ़त देखने को मिल रही है। डिफेंस और रेलवे शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। BEL, BDL, GRSE में 3 से 8 परसेंट का उछाल आया। तो वहीं RVNL, IRFC और रेलटेल भी 2-3 फीसदी उछले। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
Kalyan Jewellers- प्रकाश गाबा Kalyan Jewellers के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 450 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 420 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
UPL (Fut)- मानस जयसवाल UPL के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 631 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में600 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Info Edge(Fut)- राजेश सातपुते Info Edge के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 7150 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 6750-6500 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Union Bank of India- आशीष बहेती Union Bank of India के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 111 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 107-105 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
IGL-शिल्पा राउत IGL के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 190 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 160 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।