Stock Market Holiday on Eid: ईद की वजह से आज 11 अप्रैल को बंद रहेंगे शेयर बाजार, अगले हफ्ते भी एक दिन कम होगी ट्रेडिंग

Stock Market Holiday on Eid: ईद की वजह से आज शेयर बाजार में ट्रेडिंग बंद है। इसके अलावा कमोडिटी और बुलियन डेरिवेटिव में भी ट्रेडिंग नहीं होगी

अपडेटेड Apr 11, 2024 पर 1:25 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stock Market Holiday on Eid: BSE में आज ईद की वजह से कोई कारोबार नहीं होगा

Stock Market Holiday on Eid: ईद की वजह से आज 11 अप्रैल को शेयर बाजार बंद रहेंगे। इस दौरान कमोडिटी या बुलियन मार्केट में भी कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। ईद-उल-फितर (रमजान ईद) के मौके पर शेयर बाजार आज पूरी तरह बंद रहेगा। अब शुक्रवार 12 अप्रैल को शेयर बाजार में ट्रेडिंग होगी। आज के बाद अगले हफ्ते 17 अप्रैल को भी शेयर बाजार बंद रहेगा।

कमोडिटी मार्केट में भी नहीं होगी ट्रेडिंग

11 अप्रैल को ईद-उल-फितर के मौके पर देश में कमोडिटी और करेंसी डेरिवेटिव मार्केट में भी कोई लेनदेन नहीं होगा। भारत के अलावा दुनिया भर के कुछ और शेयर बाजार भी ईद के मौके पर बंद रहेंगे। इनमें पाकिस्तान के अलावा मलेशिया, सऊदी अरब, बांग्लादेश, इंडोनेशिया और केन्या भी शामिल है।


अप्रैल में अगले हफ्ते भी एक दिन बंद रहेगा शेयर बाजार

ईद के बाद अगले हफ्ते 17 अप्रैल को रामनवमी है। और इस मौके पर भी भारतीय शेयर बाजार, कमोडिटी और करेंसी डेरिवेटिव में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी।

आइए जान लेते हैं कि इस साल अब शेयर बाजार की कितनी छुट्टियां बची हैं।

11 अप्रैल, 2024: गुरुवार, ईद-उल-फितर (रमजान ईद)

17अप्रैल 2024: बुधवार, श्री राम नवमी

1 मई 2024: बुधवार, महाराष्ट्र दिवस

17 जून 2024: सोमवार, बकरीद

17 जुलाई 2024: बुधवार, मोहर्रम

15 अगस्त 2024: गुरुवार, स्वतंत्रता दिवस/पारसी नव वर्ष

2 अक्टूबर 2024: बुधवार, महात्मा गांधी जयंती

1 नवंबर 2024: शुक्रवार, दिवाली लक्ष्मी पूजन

15 नवंबर 2024: शुक्रवार, गुरुनानक जयंती

25 दिसंबर 2024: बुधवार, क्रिसमस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।