Stock Market news : सेंसेक्स-निफ्टी शुरुआती नुकसान से उबरे, इंडिया VIX 6% ऊपर, जानिए आज क्या हो ट्रेडिंग रणनीति

Trading strategy: FIIs/DIIs की बिकवाली कोई ज्यादा बड़ी नहीं है, इसका मतलब इंपैक्ट कॉस्ट काफी ज्यादा है। सभी एवरेज, पुट राइटर्स जोन के नीचे फिसले हैं। जियोपॉलिटिक्स तनाव भी शिखर पर है और साथ में शुक्रवार है,ये अच्छे संकते नहीं है

अपडेटेड Feb 20, 2026 पर 9:59 AM
Story continues below Advertisement
Bank Nifty trend : बैंक निफ्ट के लिए पहला रजिस्टेंस 61131-61233 पर और बड़ा रजिस्टेंस 61467-61581/61697 पर है। इसके लिए पहला बेस 60354-60573 पर और बड़ा बेस 59958-60085 पर है

Stock market today : बाजार की चाल आज सपाट नजर आ रही है। कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच,20 फरवरी को भारतीय इंडेक्स कमजोरी के साथ खुले थे। निफ्टी ने 25400 के नीचे से शुरुआत की थी। लेकिन उसके बाद हल्का सुधार हुआ है। फिलहाल सेंसेक्स 15.47 अंक यानी 0.02 फीसदी बढ़कर 82,513.61 पर और निफ्टी 37.60 अंक यानी 0.15 फीसद बढ़कर 25,490.15 पर दिख रहा है। बैंक निफ्टी भी 0.41 फीसदी की बढ़त लेकर 60,985 के आसपास कारोबार कर रहा है।

निफ्टी पर इंफोसिस,टेक महिंद्रा,विप्रो,HCL टेक,बजाज फाइनेंस बड़े लूजर्स में से हैं। जबकि, कोल इंडिया,ONGC,L&T,आयशर मोटर्स,भारत इलेक्ट्रॉनिक्स गेनर्स में हैं। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स फ्लैट ट्रेड कर रहे हैं। सेक्टोरल फ्रंट पर,IT इंडेक्स 1.3 फीसदी नीचे दिख रहा है। वहीं,मीडिया इंडेक्स 1 फीसदी गिरा है। जबकि PSU बैंक इंडेक्स 0.5 फीसदी ऊपर है।

निफ्टी पर रणनीति


बाजार में क्या हो ट्रेडिंग रणनीति, इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 25554-25615 पर और बड़ा रजिस्टेंस 25666-25721/25769 पर है। इसके लिए पहला बेस 25371-25427 पर और बड़ा बेस 25236/25284-25309 पर है। कल साफ कहा था 25786/25829 पर मुनाफा बुक करें लेकिन हमारे अनुमान से ज्यादा गिरा। कल ये भी साफ कहा था कि बैंक निफ्टी में अब गिरावट बाकी है, इसके साथ निफ्टी भी गिरेगा। ईरान-US तनाव इसका कारण हो सकता है, ज्यादातर पोजीशनल SL 20DEMA/25500 पर ट्रिगर हुए हैं।

FIIs/DIIs की बिकवाली कोई ज्यादा बड़ी नहीं है, इसका मतलब इंपैक्ट कॉस्ट काफी ज्यादा है। सभी एवरेज, पुट राइटर्स जोन के नीचे फिसले हैं। जियोपॉलिटिक्स तनाव भी शिखर पर है और साथ में शुक्रवार है,ये अच्छे संकते नहीं है। अब सबसे अहम 16 फरवरी का निचला स्तर 25427-25372 है। ये रेंज का बेस है। इसके नीचे 200 DEMA तक फिसल सकते हैं।

पहले बेस के नीचे फिसले तो बड़े बेस तक जाएंगे। पहले बेस से पुलबैक मिला तो पहले रजिस्टेंस तक जा सकते हैं। शुरुआती रेंज पहले रजिस्टेंस और पहले बेस के बीच है। जिस तरफ भी रेंज टूटेगी दूसरे जोन तक जाएंगे।

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

निफ्टी बैंक पर रणनीति

बैंक निफ्ट के लिए पहला रजिस्टेंस 61131-61233 पर और बड़ा रजिस्टेंस 61467-61581/61697 पर है। इसके लिए पहला बेस 60354-60573 पर और बड़ा बेस 59958-60085 पर है। कल साफ कहा था कि मुनाफावसूली करें,इंडेक्स में गिरावट बाकी है। 60700/10 DEMA जोन से फिसला है। खरीदारी के जोन तक फिसल चुका है लेकिन कुछ कंफर्मेशन चाहिए।

पहले बेस और 60500 पुट जोन के ऊपर टिके तभी खरीदेंगे। पहले बेस के नीचे फिसले तो दूसरे बेस तक जा सकते हैं। दूसरे बेस के होल्ड होने की उम्मीद ज्यादा है। शॉर्ट के मौके पहले और दूसरे बेस के बीच होगा। थोड़ा संभलकर पहले और दूसरे बेस पर रिवर्सल ट्रेड खोजेंगे। 60085/59958 के नीचे ब्रेकडाउन केस बनेगा।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।