Get App

Stock Market Strategy: निफ्टी के लिए 24,850-24,950 एक अहम रजिस्टेंस जोन, बाजार में चुनिंदा थीम्स पर फोकस होगी बेहतर रणनीति

Stock Market Strategy: पहला रजिस्टेंस 24,750-24,800 पर है। जबकि बड़ा रजिस्टेंस 24,850-24,950 पर है। 24,850 रिजेक्ट होने पर बेचें स्टॉपलॉस 24,950 पर है। पहला सपोर्ट 24,550-24,600 पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 24,450-24,500 पर है। 24,550 होल्ड हुआ तो खरीदें, स्टॉपलस 24,450 पर रखें

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 16, 2025 पर 9:18 AM
Stock Market Strategy:  निफ्टी के लिए 24,850-24,950 एक अहम रजिस्टेंस जोन, बाजार में चुनिंदा थीम्स पर फोकस होगी बेहतर रणनीति
अमेरिकी बाजार गिरे, लेकिन उतने ही जितने हम पचाकर गए थे। ब्रेंट और डॉलर इंडेक्स में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

शुक्रवार को पैसा बेचकर नहीं, खरीदकर बना। निफ्टी शुरुआत में निचला स्तर बनाया और 1% रिकवरी के साथ बंद हुआ। मिडकैप ने भी निचले स्तर पर शुरुआत के साथ 1.7% की रिकवरी दिखाई। बैंक निफ्टी में भी निचले स्तरों से रिकवरी दिखी। अभी कुछ समय बाजार में पोजीशनल ट्रेड नहीं लें। अभी सिर्फ और सिर्फ इंट्राडे ही रहने का समय है। लेकिन युद्ध का असर धीरे-धीरे कम होने लगेगा। ब्रेंट क्रूड भी $75 के ऊपर अभी जाने को तैयार नहीं है। ऐतिहासिक तौर पर, जियोपॉलिटिकल लड़ाई निवेश का सबसे शानदार मौके होते हैं। निवेशक इस लड़ाई का इस्तेमाल गिरावट में खरीदारी के लिए करें।

बाजार: आज के संकेत

अमेरिकी बाजार गिरे, लेकिन उतने ही जितने हम पचाकर गए थे। ब्रेंट और डॉलर इंडेक्स में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। FIIs की कैश और फ्यूचर्स दोनों में बिकवाली है, लेकिन बड़ी नहीं है। लगता है कि कोई भी इस समय बड़ा फैसला लेना नहीं चाहता। कंफ्यूजन है कि ये लड़ाई कब और कैसे आगे बढ़ेगी। निफ्टी के लिए 24,850-24,950 एक अहम रजिस्टेंस जोन है। निफ्टी के लिए शुक्रवार का open low यानी 24,473 सबसे अहम सपोर्ट है। भारतीय बाजारों ने पिछले 1 साल में बहुत कुछ झेला है। बाजार बहुत ज्यादा गिरने को तैयार नहीं है। खास तौर पर मिड और स्मॉल कैप में काफी मजबूती है लार्जकैप की दिक्कत है कि चलते ही FIIs बेचने आ रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें