Stock Market Strategy: सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि कल सुबह गिफ्ट निफ्टी 900 अंक ऊपर था। उसमें से अब करीब आधा गिर चुका है। TCS के नंबर भी थोड़े फीके हैं। हालांकि TCS में शॉर्ट्स हैं तो ऊपर खुल सकता है। दिक्कत यह है कि IT की रैली टिकनी मुश्किल है। निफ्टी में भी फिलहाल 22,800-22,900 के ऊपर जाना मुश्किल है। 22,800 पर 10 DEMA है और 22,900 पर 20 DEMA है। अगर 22,900 के ऊपर टिके तभी शॉर्ट कवरिंग बढ़ेगी। बाजार में फिलहाल कोई बहुत ज्यादा जोखिम वाली पोजीशन नहीं लें। रोज हालात और जज्बात दोनों बदलते हैं। अगर आप volatility नहीं झेल सकते, बाहर रहिए।
अनुज सिंघल ने कहा कि एक और छोटे हफ्ते की तैयारी करनी है। सोमवार और शुक्रवार को बाजार बंद रहेगा। अगले हफ्ते सिर्फ 3 दिन कारोबार होगा। डॉनल्ड ट्रंप ने कहा था 'मैं बाजार नहीं देखता'। कल उन्होंने कहा: 'मैं बाजार देख रहा था'। बाजार हर कोई देखता है, वरना बाजार दिखा देता है। अब सारा मामला यहां से सेंटिमेंट का है। 90 दिनों के लिए भारत पर भी टैरिफ पर रोक लगी है और अगले 90 दिनों में भारत और अमेरिका में जरूर कोई डील हो जाएगी। यहां से अपना नजरिया ट्रेडिंग का नहीं वेल्थ क्रिएशन का रखिए। यहां से उधर फोकस करें जहां चीन पर ज्यादा और भारत पर कम टैरिफ लगे। भारत के बाजार कम गिरेंगे और ज्यादा चलेंगे। बस निफ्टी का हाल का निचला स्तर 21,800 नहीं टूटना चाहिए।
TCS के लिए नरम तिमाही, मैनेजमेंट की कमेंट्री भी सतर्क रही है। TCS ने कहा कि अभी तक बड़े प्रोजेक्ट रद्द नहीं हुए लेकिन फैसलों में कुछ देरी हुई। TCS के मार्जिन 30 bps फिसलकर 24.2% पर आए (अनुमान 24.8%) । TCS ने इस साल के लिए वेतन बढ़ोतरी के एलान में देरी की है। TCS में शॉर्ट्स हैं, एक बार के लिए कवरिंग आएगी। लेकिन IT सेक्टर सबसे ज्यादा कमजोर नजर आ रहा है। अगर बाजार गिरा तो IT ही उसे लीड करेगा। अमेरिकी इकोनॉमी में अभी भी मंदी का खतरा बना हुआ है।
अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी का पहला रजिस्टेंस 22,750-22,800 (ऑप्शन जोन) पर है। जबकि बड़ा रजिस्टेंस 22,800-22,900 (10 और 20 DEMA) पर है। पहला ट्रेड- गैपअप को 23,000 के SL के साथ बेचें। अगर 23,000 के ऊपर टिके तभी बड़ी वाली शॉर्ट कवरिंग होगी। इतने बड़े गैपअप के बाद खरीदारी नहीं बनती है। नीचे अगर सपोर्ट मिले तब खरीदारी का सोचें। पहला सपोर्ट 22,500-22,550 (After gap up) पर है। बड़ा सपोर्ट 22,350-22,400 पर है।
अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी निफ्टी से मजबूत है। अगर लंबी पोजीशन लेनी है तो बैंक निफ्टी पर फोकस करें। अगर शॉर्ट पोजीशन लेनी है तो निफ्टी पर फोकस करें। बैंक निफ्टी में अब काफी अच्छी स्थिति में है। महंगाई नीचे है, RBI दरों में कटौती कर रहा है। दिक्कत यह है कि बैंक निफ्टी में उतार-चढ़ाव बहुत बड़े हैं। क्या आप 800 अंकों का SL लगा सकते हैं? 50,600 के ऊपर निकले तो सभी मूविंग एवरेज के ऊपर है। उसके बाद गिरावट पर खरीदें, दिन के निचले स्तर के SL के साथ रखें। अगर volatility नहीं झेल सकते तो दूर रहें।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।