Stock Market Strategy: घरेलू संकेत मेहरबान, बाजार में तेजी के ट्रिगर्स की बौछार, जानें अब कौन से सेक्टर करेंगे मालामाल

अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी बैंक बाजार की सबसे मजबूत कड़ी है। कल निफ्टी बैंक ने शानदार एंट्री दी, दिन के हाई पर बंद हुआ। अब आसान रणनीति SL को ऊपर लाएं, अब कल के निचले स्तर पर रखें। अब निफ्टी बैंक का नया SL 51,800 पर होगा

अपडेटेड Apr 16, 2025 पर 8:56 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अनुज सिंघल ने कहा कि अब आप पूरी तरह से घरेलू इकोनॉमी पर ध्यान दें। सोचिए टैक्स कट, मानसून और दरों में कटौती का फायदा किसे है?

Stock Market Strategy:  सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा किकल हमारी बात हुई थी कि अब बाजार घरेलू संकेतों को सम्मान देगा। कल की रैली का HDFC Bank सबसे बड़ा फैक्टर था। कल आखिरकार बाजार ने घरेलू संकेतों को सम्मान दिया। लगातार बात हुई है कि बैंक निफ्टी काफी मजबूत है। बैंक निफ्टी अब नया शिखर लगाने की तैयारी कर रहा है। निफ्टी भले ही अभी नए शिखर पर नहीं पहुंच पाया हो लेकिन बैंक निफ्टी पहुंच सकता है।

कल ये 6,000 करोड़ की FII खरीदारी कहां से आई? सोचिए जरा, कल HDFC Bank में 3,500 करोड़ की डिलीवरी उठी है। मुझे याद नहीं आखिरी बार इतनी बड़ी खरीदारी कब हुई थी। MSCI एडजस्टमेंट के बिना शायद HDFC Bank में सबसे बड़ी खरीदारी रही। यहां तक कि ICICI Bank में भी 1,500 करोड़ की डिलीवरी उठी है।

उन्होंने आगे कहा कि घरेलू संकेत शानदार होते जा रहे हैं। टैक्स में कटौती, रेट कट के तोहफे के बाद अब 2 और मैक्रो पॉजिटिव है। रिटेल महंगाई दर अब पूरी तरह से कंट्रोल में है। मानसून भी बंपर होने की उम्मीद है और अब तो ट्रंप फूफाजी भी मान गए हैं।


बाजार: अच्छे संकेतों की बौछार

मौसम विभाग ने मॉनसून का पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें सामान्य से ज्यादा बारिश की उम्मीद जताई गई है। IMD के अनुसार, लॉन्ग पीरियड एवरेज बारिश 105% होगी। जून से सितंबर तक 105% तक बारिश होने की संभावना है। ला नीना का प्रभाव घटने से अच्छी बारिश होगी, और न्यूट्रल एल नीनो मॉनसून सीजन के दौरान जारी रहेगा। बिहार और तमिलनाडु के कुछ इलाकों में सामान्य से कम बारिश संभव है, जबकि नॉर्थ ईस्ट के कुछ इलाकों में भी सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

तो अब क्या करना है हमें?

अनुज सिंघल ने कहा कि अब आप पूरी तरह से घरेलू इकोनॉमी पर ध्यान दें। सोचिए टैक्स कट, मानसून और दरों में कटौती का फायदा किसे है? बैंक, NBFC, ऑटो, FMCG, रियल एस्टेट, ट्रैवल, टूरिज्म पर फोकस रखें। कुछ समय के लिए IT को हाथ भी न लगाएं। विप्रो, इंफोसिस की गाइडेंस देखने के बाद IT के बारे में सोचेंगे। बैंक निफ्टी सबसे पहले नए ऑल-टाइम हाई लगा सकता है। कल भी हमारी यही चर्चा थी बैंक निफ्टी और HDFC बैंक। अब 51,800 तक की हर गिरावट पर बैंक निफ्टी खरीदना है और एक बात अच्छे से समझ लीजिए, आप कभी ट्रेडिंग बॉटम नहीं पकड़ पाएंगे। लेकिन एक बार बाजार कन्फर्म कर दे, फिर ट्रेंड में जुड़ जाएं। शुरू के 300 और आखिरी के 300 अंक किसी और को कमाने दीजिए और अगर ये सब नहीं कर सकते तो SIP निवेशक बने रहिए। अगर सिर्फ इंडेक्स ETF में SIP करेंगे, 12-15% CAGR फिर भी कमा लेंगे।

निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि पहला रजिस्टेंस 23,350-23,400 (ऑप्शन जोन, कल का हाई) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23,700-23,800 (हाल का डबल टॉप) पर है। पहला सपोर्ट 23,200-23,250 (ऑप्शन जोन, कल का लो) पर है। वहीं बड़ा सपोर्ट 22,900-23,000 (10 और 20 DEMA) पर है। 23,250 तक की हर गिरावट को खरीदें और सख्त SL 23,180 पर लगाए। निफ्टी की रैली की अकेली दिक्कत निफ्टी IT है।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी बैंक बाजार की सबसे मजबूत कड़ी है। कल निफ्टी बैंक ने शानदार एंट्री दी, दिन के हाई पर बंद हुआ। अब आसान रणनीति SL को ऊपर लाएं, अब कल के निचले स्तर पर रखें। अब निफ्टी बैंक का नया SL 51,800 पर होगा। 52,000-52,100 तक की हर गिरावट में खरीदें। 51,800 का टाइट और सख्त SL लगाएं। अब निफ्टी बैंक में नए हाई के हिसाब से ट्रेड बनाएं।

Nifty Strategy for Today: 23,058-23,200 के ऊपर बढ़ेगा और मोमेंटम, बैंक निफ्टी में 52500 मुश्किल भरा जोन

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।