Stock Market Strategy: पश्चिम एशिया मे एनर्जी संकट गहराने से बाजार में तीन दिनों की तेजी पर ब्रेक लगा। निफ्टी करीब 525 प्वाइंट टूटकर 23250 के पास आया। बैंक निफ्टी में 1700 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट आई। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी डेढ़ से दो परसेंट फिसला है। वहीं INDIA VIX में दिखा 16% से ज्यादा का उछाल आया। इस बीच चेयरमैन पद से ATANU CHAKRABORTY के इस्तीफे के बाद HDFC बैंक टूटा। शेयर करीब 5 परसेंट गिरकर निफ्टी का टॉप लूजर बना। एनालिस्ट कॉल में मैनेजमेंट ने कहा- इस्तीफे से बड़ी चिंता नहीं है। कामकाज पूरी तरह से पारदर्शी होना चाहिए। उधर RBI ने केकी मिस्त्री को अंतरिम चेयरमैन बनाया। ऐसे में बाजार पर क्या रणनीति बनानी चाहिए? इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि अब ये कोई नहीं जानता था कि ये सब निगेटिव ट्रिगर्स एक साथ आ जाएंगे। लेकिन ट्रेंडिंग बाजार को ट्रिगर मिल ही जाते हैं। ये नहीं होता तो कोई और कारण आ जाता।
