Get App

Stock Market Strategy for Today: बैंक निफ्टी आज लगा सकता है न्यू हाई, निफ्टी में 24104-24234 का लेवल मुमकिन

सभी पोजिशनल ट्रेड्स के लिए छोटी अवधि का बेस 23576-23500 पर होगा। डे ट्रेडर्स के लिए बेस-1 के ऊपर कोई भी गिरावट काफी अहम हो सकता है। 24000-24040 पर कंसोलिडेशन संभव है लेकिन ऊपर 24104-24234 संभव है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 21, 2025 पर 8:26 AM
Stock Market Strategy for Today: बैंक निफ्टी आज लगा सकता है न्यू हाई, निफ्टी में 24104-24234 का लेवल मुमकिन
वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि पहला रजिस्टेंस पार होने के बाद निफ्टी बैंक ने कमाल किया, पिछले हाई के बेहद पास पहुंचा । सभी स्टॉक फ्यूचर्स की चाल अच्छी थी,

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 23910-23976/24040 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 24104-24174/24234 पर है। वहीं पहला बेस 23710-23776 पर है जबकि बड़ा बेस 23500/23576-23650 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि गुरुवार को 23322-23280 की ओर गिरावट में खरीदने को कहा था, सभी लक्ष्य हासिल हुए, और ऊपर भी गया। FIIs की तरफ से कैश में मजबूत खरीदारी, इंडेक्स में भी खरीदारी, नेट शॉर्ट्स घटकर 86000 पर आया। ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेत मिल रहे है। 24000-24200 पर कॉल राइटर्स हावी हुए। 23800-23500 पुट राइटर्स हावी हुए। एवरेजेज के मुताबिक अब 23350 बेस बन रहा है।

उन्होंने कहा कि सभी पोजिशनल ट्रेड्स के लिए छोटी अवधि का बेस 23576-23500 पर होगा। डे ट्रेडर्स के लिए बेस-1 के ऊपर कोई भी गिरावट काफी अहम हो सकता है। 24000-24040 पर कंसोलिडेशन संभव है लेकिन ऊपर 24104-24234 संभव है। पिछले हफ्ते का ब्रेकआउट अच्छा, अगर यह टिका तो तो काफी अहम होगा।

बैंक निफ्टी पर राय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें