Stock Market Strategy:अप्रैल सीरीज में तेजी संभव, जानें बाजार में अब कौन सी रणनीति आएगी काम

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 51,400-51,500 (ऑप्शन जोन) पर है। बड़ा सपोर्ट 51,000-51,100 (पिछले 2 दिन का निचला स्तर) पर है। वहीं पहला रजिस्टेंस 51,700-51,800 (पिछले दो दिन का हाई) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 52,000-52,100 (पिछली सीरीज का हाई) पर है

अपडेटेड Mar 28, 2025 पर 9:12 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अनुज सिंघल ने कहा कि मेरा अभी भी यही नजरिया है कि एक स्विंग पूरी हुई । अब नई तेजी के लिए 23,870 के ऊपर बंद होना जरूरी है।

Stock Market Strategy: सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज हफ्ता, महीना, तिमाही और वित्तीय वर्ष खत्म हो रहा है। आज नई सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। नए साल की शुरुआत इस बार मंगलवार से होगी। बाजार के लिए शायद ये एक शुभ संकेत है। पिछला वित्तीय वर्ष खराब नहीं था, 6% के रिटर्न मिले। लेकिन ये सारे रिटर्न सिर्फ और सिर्फ मार्च महीने की वजह से मिले। उम्मीद होगी कि अप्रैल से यह तेजी बरकरार रहेगी। अप्रैल सीरीज वैसे भी तेजी के लिए जानी जाती है। पिछले 10 में से 8 बार अप्रैल में तेजी रही है।

उन्होंने कहा कि सीरीज काफी हल्की शुरू हो रही है। अगर निफ्टी 20 DEMA के ऊपर रहा तो पॉजिटिव होगा। नतीजों का मौसम इस सीरीज का सबसे बड़ा संकेत होगा। अगर नतीजे खराब रहे तो बाजार फिर गिरेगा, लेकिन अगर नतीजों में सुधार दिखा तो रैली बढ़ेगी।

अब क्या करना है बाजार में?


अनुज सिंघल ने कहा कि मेरा अभी भी यही नजरिया है कि एक स्विंग पूरी हुई । अब नई तेजी के लिए 23,870 के ऊपर बंद होना जरूरी है। जब तक वो नहीं होगा, एक डबल टॉप का रिस्क रहेगा। 3 दिन का वीकेंड आ रहा है। 2 अप्रैल का D day भी ग्लोबल बाजारों के सामने है। अपनी पोजीशन को आज थोड़ा हल्का ही रखें। टेक्निकली, निफ्टी ने अब 2 दिन से लोअर लो और लोअर हाई बनाया है। आज जरूरी है कि हम 23,646 के ऊपर निकल जाएं। यह भी जरूरी है कि हम 23,412 के ऊपर रहें। आगे 2-3 दिन आप चुनिंदा शेयरों पर फोकस करें। चुनिंदा शेयरों में मोमेंटम अच्छा है। फोकस वहां रखें जहां मोमेंटम के साथ मजबूत रोलओवर हुए हैं।

एक्सपायरी पर SEBI सख्त

अनुज सिंघल ने कहा कि SEBI ने F&O एक्सपायरी दिन पर कंसल्टेशन पेपर जारी किया है। F&O एक्सपायरी दिन तय करने पर SEBI ने सुझाव मांगे । SEBI ने F&O एक्सपायरी दिन मंगलवार या गुरुवार को रखने का प्रस्ताव दिया । SEBI ने 17 अप्रैल तक सुझाव देने को कहा है। NSE ने एक्सपायरी दिन में बदलाव की योजना टाली। अगले आदेश तक एक्सपायरी दिन में बदलाव की योजना टाली। SEBI कंसल्टेशन पेपर आने के बाद NSE का फैसला लिया। 4 अप्रैल से NSE F&O एक्सपायरी दिन सोमवार होना था।

SEBI के फैसला बहुत शानदार

सेबी ने अब एक फ्रेमवर्क सेट कर दिया है। दोनों एक्सचेंजेज को अब तय करना है। BSE पहले ही मंगलवार को एक्सपायरी करता है। NSE शायद अब गुरुवार पर ही रहेगा। बीएसई आज का Hero of the day हो सकता है, लेकिन पहले ही चल चुका है, आज बड़े गैप अप में मुनाफावसूली करें। हमने BSE को `3900-4000 से ही लॉन्ग करवाया हुआ है।

निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि पहला सपोर्ट 23,400-23,500 (कल का निचला स्तर, ऑप्शन डाटा) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 23,200-23,250 (10 DEMA) पर है। वहीं पहला रजिस्टेंस 23,650-23,750 (पिछले 2 दिन का हाई) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23,850-23,900 (मार्च सीरीज का टॉप) पर है। निफ्टी अगर कल के हाई के ऊपर निकले तो लॉन्ग करें। निफ्टी ने कल का निचला स्तर तोड़ा तो शॉर्ट करें। नहीं तो पहले घंटे इंतजार करें और फिर ट्रेड लें। खरीदारी का बढ़िया जोन 23,500-23,550 पर है इसके लिए SL 23,450 पर लगाए।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 51,400-51,500 (ऑप्शन जोन) पर है। बड़ा सपोर्ट 51,000-51,100 (पिछले 2 दिन का निचला स्तर) पर है। वहीं पहला रजिस्टेंस 51,700-51,800 (पिछले दो दिन का हाई) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 52,000-52,100 (पिछली सीरीज का हाई) पर है। खरीदारी का बढ़िया जोन 51,300-51,500 पर है इसके लिए SL 51,050 पर है । निफ्टी बैंक में अभी बिकवाली का कोई ट्रेड नहीं।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।