Get App

Stock Market Strategy: इंट्राडे और पोजीशनल दोनों तरह के ट्रेड दे रहा बाजार, अनुज सिंघल से जानें आज इंडेक्स में क्या हो निवेश स्ट्रैटेजी

Stock Market Strategy: बाजार के पास फिलहाल बड़ा ब्रेकआउट देने के लिए कोई बड़ा ट्रिगर नहीं है । ऊंचाई पर FIIs अपना हाथ खींच लेते हैं। ऊंचाई पर प्रोमोटर्स भी माल छोड़ने आ रहे हैं, लेकिन निचले स्तरों पर DIIs और रिटेल कैश लेकर खड़ा है। ऐसे में कुछ और दिन शायद रेंज में ही रहना पड़े। जो देखो उसी का ट्रेड करो, ना कि जो सोच रहे हैं। ये बाजार इंट्राडे और पोजीशनल दोनों तरह के ट्रेड दे रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 12, 2025 पर 9:02 AM
Stock Market Strategy: इंट्राडे और पोजीशनल दोनों तरह के ट्रेड दे रहा बाजार, अनुज सिंघल से जानें आज इंडेक्स में क्या हो निवेश स्ट्रैटेजी
पहला सपोर्ट 24,950-25,050 (ऑप्शन जोन) पर है। बड़ा सपोर्ट 25,800-25,850 (पिछला रजिस्टेंस) पर है।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

IT Vs बैंक – किसका दबदबा? दो दिन से कहानी है IT की मजबूती और बैंक निफ्टी की कमजोरी की है। CNBC-आवाज़ पर 2 दिनों से IT पर पॉजिटिव नजरिया लिया गया है। लेकिन पोजीशनली अभी भी बैंक निफ्टी बेहतर है। बैंक निफ्टी थोड़ा सुस्त रहा है, लेकिन लीडर अभी भी वही है। निफ्टी IT की मजबूती ने निफ्टी को अभी भी रेंज के ऊपरी छोर में रखा है। निफ्टी ने कल Higher High और Higher Low बनाया है। इंट्राडे में दोनों तरफ ट्रेड और पोजीशनल लॉन्ग काम कर रहा है। कल भी 25,200 के फेल होने पर इंट्राडे शॉर्ट ट्रेड मिली। पोजीशनली हम अभी भी लॉन्ग हैं, SL बरकरार है। जब तक 25,000-25,050 के ऊपर बंद हो रहे हैं, लॉन्ग बरकरार है।

बाजार: आज के संकेत

अमेरिका-चीन डील हुई लेकिन सफाई की कमी है। अमेरिका 55% टैरिफ लगाएगा और चीन 10% हजम नहीं हुआ। डॉनल्ड ट्रंप की हर बात में पहले श्रेय लेने की आदत है । अभी उन्होंने truth social पर लिखा है लेकिन चीन ने पुष्टि नहीं की है। ब्रेंट क्रूड में जबरदस्त उछाल, $70 के करीब है। आज भी शायद IT आउटपरफॉर्म करे। FIIs की बिकवाली लौटी है लेकिन F&O में कवरिंग है। निफ्टी अभी भी एक रेंज में ही है, लेकिन रेंज शिफ्ट हुई है। पहले ये रेंज 24,400-24,800 की थी, अब 24,800-25,200 की है। अगर ये रेंज टूटी तो शायद अगली रेंज 25,200-25,600 बन जाए। एक अच्छी बात ये है कि पुराने टॉप अब नया बॉटम बन रहे हैं। चुनिंदा शेयरों में अभी भी शानदार तेजी है। कल भले ही मिडकैप इंडेक्स गिरा लेकिन एडवांस/डिक्लाइन पॉजिटिव था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें