Get App

LPG Cylinder: गैस सिलेंडर बुकिंग का 45 दिन वाला नियम खत्म! अब सिर्फ 25 दिन में कर सकेंगे बुकिंग

केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब उपभोक्ताओं को दोबारा LPG सिलेंडर बुक करने के लिए 45 दिन का इंतजार नहीं करना होगा। नई व्यवस्था के तहत शहरी और ग्रामीण, दोनों इलाकों के लोग 25 दिन बाद ही अगली रिफिल बुक कर सकेंगे। इससे ग्राहकों को राहत मिलेगी।

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Sep 07, 2026 पर 4:21 PM
LPG Cylinder: गैस सिलेंडर बुकिंग का 45 दिन वाला नियम खत्म! अब सिर्फ 25 दिन में कर सकेंगे बुकिंग
ग्रामीण उपभोक्ता भी अब 25 दिन के अंतराल पर रिफिल बुक कर सकेंगे।

LPG सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब घरेलू LPG सिलेंडर की बुकिंग को लेकर शहर और गांव के ग्राहकों के बीच अंतर नहीं रहेगा। सरकार ने ग्रामीण इलाकों में बुकिंग का इंतजार कम कर दिया है। इस बदलाव से ग्रामीण उपभोक्ताओं को पहले के मुकाबले जल्दी रिफिल बुक करने की सुविधा मिलेगी। पेट्रोलियम राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि नए नियम को तुरंत लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

ग्रामीण इलाकों में बदला बुकिंग का नियम

पहले ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राहकों को नया LPG सिलेंडर बुक करने के लिए 45 दिन का इंतजार करना पड़ता था। अब यह अवधि घटाकर 25 दिन कर दी गई है। यानी ग्रामीण उपभोक्ता भी अब 25 दिन के अंतराल पर रिफिल बुक कर सकेंगे।

इस फैसले के बाद शहरी और ग्रामीण, दोनों क्षेत्रों के घरेलू LPG ग्राहकों के लिए बुकिंग का अंतर समान हो गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें