अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज
आज बाजार के लिए इम्तिहान का दिन है। निफ्टी ने कल कई दिनों बाद 'हायर हाई-हायर लो' का पैटर्न बनाया, लेकिन आज ग्लोबल संकेतों के चलते बाजार गैपडाउन ओपनिंग के लिए तैयार है। मुझे हैरानी नहीं होगी अगर गैपडाउन इतना बड़ा ना हो। अगर हुआ भी तो पहले गैपडाउन में खरीदारी आनी चाहिए। आज अगर निफ्टी ने higher low बनाया तो बड़ा पॉजिटिव होगा। और अगर higher high बन गया तो ये बड़ी रैली का संकेत होगा। अब छोटी अवधि की स्ट्रैटजी 25,000 के SL के साथ गिरावट में खरीदारी की होगी ।
बाजार: आज के संकेत
आज बुधवार यानी कि 2 एक्सपायरी के बीच का सेशन है। आज टेक महिंद्रा, एंजेल वन, LTTS, ITC होटल्स नतीज आएंगे। आज पहले घंटे के लिए ग्लोबल संकेत अहम हैं। ट्रंप की गलत नीतियों का असर US पर दिख रहा है। कल का सबसे बड़ा संकेत रहा US रिटेल महंगाई आंकड़े और बॉन्ड यील्ड्स पर दिखा। महीने दर महीने आधार पर कोर CPI 0.2% और सालाना आधार पर 2.9% बढ़ा। कुल मिलाकर US में रिटेल महंगाई जनवरी के बाद सबसे ज्यादा बढ़ी है। ऐसे में जिरॉम पॉवेल के लिए दरें घटाना थोड़ा मुश्किल होगा।
फिर हो सकता है आज IT इंडेक्स में थोड़ी गिरावट आ जाए, लेकिन हमारा बाजार कुल मिलाकर US संकेतों के चलते नहीं गिरेगा। बाजार में अगर गिरावट आएगी तो नतीजों की वजह से आएगी। ये हफ्ता निफ्टी के लिए make or break साबित होगा। एक्सिस, HDFC बैंक और ICICI के नतीजे इसी हफ्ते आएंगे। अगर बैंकों ने नतीजे अच्छे दिए तो बाजार चलेगा लेकिन बैंकों में निराशा की गुंजाइश नहीं है।
बाजार: क्या हो रणनीति?
बाजार में 2 दिन से प्राइस एक्शन अच्छा रहा है। सोमवार को निफ्टी ने 25,000 बचाया और कल अच्छी रैली हुई। सोमवार को दूसरे हाफ से मिडकैप में शानदार रैली हुई। कल तो एडवांस/डिक्लाइन पूरे दिन बहुत शानदार था। रिस्क-रिवार्ड अब वापस लॉन्ग के पक्ष में है। 25,000-25,050 के नीचे ही मंदी का ट्रेंड होगा। चुनिंदा शेयरों पर दोनों साइड्स पर फोकस करें । बाजार में खराब खबर वाली कंपनियों में गिरावट हो रही है, लेकिन अच्छी खबर पर शेयर जबरदस्त चल भी रहे हैं। जब तक निफ्टी higher low बना रहा है, मिडकैप चमकेंगे। यहां से सबसे बड़ा टेक्निकल संकेत FIIs की पोजीशनिंग होगा। FIIs लगभग वापस रिकॉर्ड शॉर्ट्स के करीब हैं। अब या तो ये शॉर्ट कवर होंगे या बाजार को तंग करेंगे। इसका सबसे बड़ा फैक्टर होगा कि क्या निफ्टी 25,000 तोड़ता है या 25,350? 25,000 के नीचे ट्रेंड निगेटिव और 25,350 के ऊपर पॉजिटिव होगा।
निफ्टी पर स्ट्रैटेजी
पहला सपोर्ट 25,050-25,100 (कल का निचला स्तर) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 24,950-25,000 (ऑप्शंस जोन) पर है। पहला रजिस्टेंस 25,225-25,275 (कल का शिखर,20 DEMA) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 25,325-25,375 (हाल का collapse zone) पर है। खरीदारी का जोन 25,100-25,150 पर है। जोरदार खरीदारी का जोन 25,050-25,100 पर है इसके लिए सख्त स्टॉप लॉस 24,950 पर लगाए। अगर 25,225-25,275 पार ना हो तभी बेचें और स्टॉप लॉस 25,325 पर लगाए।
बैंक निफ्टी पर रणनीति
बैंक निफ्टी बाजार का लीडर बना हुआ है। बैंक निफ्टी ने 56,700 बचाया और अच्छी रैली दी है। खरीदारी का जोन 56,800-56,900 पर है इसके लिए स्टॉप लॉस 56,700 पर लगाए। फिलहाल बैंक निफ्टी में अभी कोई शॉर्ट ट्रेड नहीं है। पहला रजिस्टेंस 57,000-57,200 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 57,200-57,400 पर है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।