मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल को सोशल मीडिया पर शायद ही कोई भूल पाया हो। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ADC रहते हुए उनकी तस्वीरें और वीडियो अक्सर इंटरनेट पर वायरल होते थे। उनकी शख्सियत और राष्ट्रपति के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में मौजूदगी ने उन्हें सोशल मीडिया पर खासा लोकप्रिय बना दिया था। लोग मजाकिया अंदाज में उन्हें भारत का ‘नेशनल क्रश’ तक कहने लगे थे। लेकिन अब सांब्याल एक बार फिर चर्चा में हैं। करीब 12 साल तक भारतीय सेना में सेवा देने के बाद उन्होंने समय से पहले सेवानिवृत्ति ले ली है।
