Stock Market Strategy: बाजार में नई तेजी की क्या हुई शुरुआत, अनुज सिंघल से जानें इंडेक्स के साथ किन शेयरों पर रखें नजर

Stock Market Strategy:अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या निफ्टी भी नया शिखर लगाएगा? बैंक निफ्टी में आज शुरुआत ही नए शिखर से होगी। घरेलू इकोनॉमी वाले ज्यादातर इंडेक्स नए शिखर के पास हैं। IT, तेल-गैस, मेटल्स अभी भी 52 हफ्ते के शिखर से बहुत दूर हैं

अपडेटेड Apr 21, 2025 पर 8:51 AM
Story continues below Advertisement
अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी की रैली लॉजिक के साथ हुई है। देखिए बैंकों के नतीजे कितने शानदार आए हैं। एडवांस टैक्स आंकड़ों के बाद ये लाइन ली गई थी ।

Stock Market Strategy: सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी की रैली लॉजिक के साथ हुई है। देखिए बैंकों के नतीजे कितने शानदार आए हैं। एडवांस टैक्स आंकड़ों के बाद ये लाइन ली गई थी । बाजार को पता था कि बैंकों के शानदार नतीजे होंगे। शुरू में सेंटिमेंट ग्लोबल बाजारों की वजह से खराब था। लेकिन फिर भी बैंक निफ्टी काफी मजबूत रहा। निफ्टी ने निचले स्तर तोड़े थे लेकिन बैंक निफ्टी ने 2000 अंकों का lower बॉटम बनाया।

अनुज सिंघल ने आगे कहा कि अब बैंक निफ्टी 56,000 जाने की तैयारी कर रहा है। हां, एक बार के लिए नए शिखर पर कुछ मुनाफावसूली हो सकती है। आज बैंक निफ्टी में चाहें तो कुछ मुनाफावसूली कर सकते हैं। लेकिन अगर कोई भी गिरावट मिले तो वापस खरीदें। आज का निचला स्तर अगली रैली के लिए एक अच्छा SL होगा।

बाजार: आज के संकेत

HDFC बैंक के नतीजे शानदार, आज 2000 हिट कर सकता है। HDFC बैंक का मुनाफा 17,616 करोड़ रुपये पर रहा जबकि अनुमान 17,058 करोड़ रुपये पर था। HDFC बैंक का NII 32,066 करोड़ रुपये पर रहा। तिमाही आधार पर ग्रॉस NPA 1.33% Vs 1.42% पर है जबकि NIMs 3.54% Vs 3.43% पर रहा। ICICI बैंक के भी नतीजे बेहद मजबूत, शेयर पहले ही नए शिखर पर है। पिछले 2 दिनों से FIIs की जबर्दस्त डिलिवरी खरीदारी रही। पिछले हफ्ते HDFC बैंक में रिकॉर्ड FII खरीदारी हुई थी। डॉलर इंडेक्स और नीचे गिर गया है, अब 99 से नीचे है। इंफोसिस के नतीजे खराब हैं, लेकिन सब कुछ भाव में है। इंफोसिस में अब यहां से ज्यादा गिरावट शायद नहीं होगी। निचले स्तरों से इंफोसिस में भी कवरिंग आ सकती है। टाटा एलेक्सी के नतीजे काफी खराब हैं।IT में अभी भी सेंटिमेंट थोड़ा खराब ही है बैंक, NBFC और घरेलू इकोनॉमी से जुड़े शेयर भी आउटपरफॉर्म करेंगे।


बाजार नई तेजी की शुरुआत?

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या निफ्टी भी नया शिखर लगाएगा? बैंक निफ्टी में आज शुरुआत ही नए शिखर से होगी। घरेलू इकोनॉमी वाले ज्यादातर इंडेक्स नए शिखर के पास हैं। IT, तेल-गैस, मेटल्स अभी भी 52 हफ्ते के शिखर से बहुत दूर हैं। सिर्फ ग्लोबल इकोनॉमी से जुड़े शेयर ही 52 हफ्ते के शिखर से दूर हैं। FIIs भी अब बड़े पैमाने पर खरीदारी कर रहे हैं। IT में अब वैल्युएशन काफी सस्ते हैं। बड़े IT स्टॉक अब 4-5% डिविडेंड यील्ड दे रहे हैं। ट्रेडर के रूप में घरेलू इकोनॉमी से जुड़े मोमेंटम शेयरों के साथ बने रहें। निवेशक के रूप में, IT में भी SIP शुरू करने का समय है। IT तुरंत रिटर्न नहीं दे सकता, लेकिन मध्यम अवधि में अच्छा प्रदर्शन करेगा।

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी का पहला सपोर्ट 23,750-23,800 पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 23,500-23,600 पर है। 23,700 तक की किसी गिरावट तक खरीदारी करें, स्टॉप लॉस 23,600 पर लगाए। खुलने के बाद इंफोसिस के रिएक्शन पर नजर रखनी होगी। पहला रजिस्टेंस 23,850-23,900 पर है। बड़ा रजिस्टेंस 23,950-24,000 पर है।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी में आज नया हाई लगाएगा। लेकिन अब इस रैली के पीछे नहीं दौड़ सकते है। अब आपको अगली गिरावट का इंतजार करना होगा। अब आपको 50,000 पर एंट्री नहीं मिलेगी। लेकिन अगर 54,000 के आसपास मिल जाए तो ले लीजिए। वरना आज रुक जाइए, देखिए आज का निचला स्तर क्या बनता है। बैंक निफ्टी पोजीशनली 56,000 की तैयारी कर रहा है।

 

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।