Nifty Technical View: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज 13 नवंबर को निफ्टी 50 इंडेक्स लगातार पांचवें दिन लाल निशान पर बंद हुआ है। आज यह इंडेक्स 25 जून के बाद पहली बार 23600 से नीचे फिसल गया। सभी सेक्टर्स में बिकवाली के चलते इंट्राडे में निफ्टी 50 अपने 200-डे मूविंग एवरेज से नीचे आ गया। ग्लोबल संकेतों, तिमाही नतीजों में कमजोरी और बढ़ती मुद्रास्फीति के बीच इंडेक्स में आज गिरावट देखी गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1.3 फीसदी गिरकर 77690 के लेवल पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी में 1.4 फीसदी की गिरावट आई और यह 23559 पर बंद हुआ।
