Stock Market: ट्रंप टैरिफ से राहत से निफ्टी में 450 प्वाइंट का उछाल आया है। HDFC बैंक, RIL, ICICI बैंक और L&T जैसे दिग्गजों ने बाजार में जोश भरा है। बैंक निफ्टी में भी गैप-अप टिकने में कामयाब रहा और 750 प्वाइंट दौड़ा है। ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।
फोकस में मुथूट फाइनेंस (GREEN)
अनुज सिंघल ने कहा कि RBI के ड्रॉफ्ट नियम बहुत ज्यादा सख्त नहीं है। सोने की ऊंची कीमतें, कंपनी के लिए पॉजिटिव है। परसों शेयर दिन के निचले स्तरों से 5% रिकवर हुआ था। हालांकि बहुत बड़े गैप-अप पर खरीदारी ना करें। ध्यान रखें सेक्टर पर रेगुलेटरी ओवरहैंग बढ़ गया है।
फोकस में संवर्धन मदरसन (GREEN)
सेंट्रल और वेस्टर्न यूरोप में कॉस्ट घटाने के कदम उठाए है। चरणों में लागत घटाई जाएगी, पूरा प्रोसेस 3 साल में पूरा होगा। प्रोसेस पूरा होने के बाद सालाना 50 मिलियन यूरो की बचत होगी। सप्लाई चेन के बदलते हालात के मद्देनजर कदम उठा रही है। लेकिन ग्लोबल संकेत फिर से थोड़े बिगड़ गए हैं। ऑटो सेक्टर में अभी भी थोड़ी अनिश्चितता है।
फोकस में डिक्सन टेक (GREEN)
चाइना प्लस वन थीम का सबसे ज्यादा फायदा डिक्सन टेक को होगा। चीन से अब मैन्युफैक्चरिंग भारत में शिफ्ट हो सकती है। शेयर का भाव अपने शिखर से 30% नीचे है। 50 WMA के करीब शेयर के भाव पहुंचे है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।