Get App

Market This Week: इस हफ्ते किस ओर करवट लेगा बाजार; विधानसभा चुनावों के नतीजों, तेल की कीमत, Q4 नतीजों समेत इन अहम फैक्टर्स से होगा तय

Market This Week: इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा मुख्य रूप से 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों पर निर्भर कर सकती है। नए सप्ताह में अंबुजा सीमेंट्स, हीरो मोटोकॉर्प, महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी कई प्रमुख कंपनियों के तिमाही नतीजे जारी होंगे

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड May 03, 2026 पर 1:23 PM
Market This Week: इस हफ्ते किस ओर करवट लेगा बाजार; विधानसभा चुनावों के नतीजों, तेल की कीमत, Q4 नतीजों समेत इन अहम फैक्टर्स से होगा तय
शुक्रवार, 1 मई को शेयर बाजार महाराष्ट्र दिवस के मौके पर बंद था।

30 अप्रैल को खत्म हुए पिछले कारोबारी सप्ताह में सेंसेक्स ने 249.29 अंक या 0.32 प्रतिशत की तेजी देखी। निफ्टी 99.6 अंक या 0.41 प्रतिशत चढ़ा। शुक्रवार, 1 मई को शेयर बाजार महाराष्ट्र दिवस के मौके पर बंद था। उससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 582.86 अंक या 0.75 प्रतिशत टूटकर 76,913.50 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 180.10 अंक या 0.74 प्रतिशत गिरकर 23,997.55 पर बंद हुआ।

कच्चे तेल के ऊंचे स्तर, वैश्विक बाजारों की कमजोरी और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच घरेलू शेयर बाजार फिसले। अब 4 मई से शुरू हो रहे सप्ताह में बाजार की चाल किन फैक्टर्स के आधार पर तय होगी, आइए जानते हैं...

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव

इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा मुख्य रूप से 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों पर निर्भर कर सकती है। असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। अब वोटों की गिनती 4 मई को होगी। निवेशकों की नजर इस बात पर टिकी हुई है कि क्या केंद्र में सत्तारूढ़ दल पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को हरा सकेगा। साथ ही इस पर भी कि क्या बीजेपी, विपक्ष के शासन वाले केरल और तमिलनाडु में अच्छी पैठ बना सकेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें