Stock Market This Week: 100 से ज्यादा स्मॉलकैप शेयरों में 45% तक उछाल, बड़े सूचकांकों में तीसरे हफ्ते तेजी

फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (FII) ने इस हफ्ते भारतीय बाजार में शुद्ध रूप से खरीदारी की। उन्होंने 2,645 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने शुद्ध रूप से मार्केट में 2,892 करोड़ रुपये का निवेश किया। निफ्टी रियल्टी, निफ्टी इंफ्रा, निफ्टी एनर्जी और निफ्टी ऑयल एंड गैस सूचकांकों में 3-5 फीसदी तक तेजी आई

अपडेटेड Feb 07, 2026 पर 2:18 PM
Story continues below Advertisement
इस हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

स्टॉक मार्केट्स में उतार-चढ़ाव के बीच बाजार के कई सूचकाकों में लगातार तीसरे हफ्ते तेजी जारी रही। अमेरिका के साथ ट्रेड डील का ऐलान, एफआईआई-डीआईआई की लगातार खरीदारी और आरबीई की पॉलिसी उम्मीद के मुताबिक रहने का पॉजिटिव असर सूचकांकों पर पड़ा। इस हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 1,310.62 अंक यानी 1.59 फीसदी चढ़कर 83,580 प्वाइंट्स पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी50 हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन 373 यानी 1.47 फीसदी की तेजी के साथ 25,693 पर क्लोज हुआ।

FII और DII ने इस हफ्ते की शुद्ध खरीदारी

फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (FII) ने इस हफ्ते भारतीय बाजार में शुद्ध रूप से खरीदारी की। उन्होंने 2,645 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) शुद्ध रूप से मार्केट में 2,892 करोड़ रुपये का निवेश किया। निफ्टी रियल्टी, निफ्टी इंफ्रा, निफ्टी एनर्जी और निफ्टी ऑयल एंड गैस सूचकांकों में 3-5 फीसदी तक तेजी आई। हालांकि, Nifty IT Index 6.3 फीसदी गिरा। Nifty Defence Index 5.2 फीसदी और निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1.6 फीसदी गिरावट आई।


यूएस ट्रेड डील और टैरिफ घटने से बाजार ने भरी उड़ान

जियोजित इनवेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, "इस हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इसमें कई देशी-विदेशी कारणों का हाथ था। यूनियन बजट 2026 मार्केट के सेटीमेंट को बेहतर नहीं कर सका। एफएंडओ पर एसटीटी बढ़ने और सरकार के ज्यादा उधार लेने के कार्यक्रम के चलते बाजार के सूचकाकों में बड़ी गिरावट दिखी।" हालांकि, अमेरिका के भारत पर टैरिफ घटाकर 18 फीसदी करने और भारत के साथ ट्रेड डील के ऐलान का पॉजिटिव असर पड़ा। लेकिन, अमेरिकी कंपनी एंथ्रोपिक के नए एआई टूल ने फिर से बाजार का मूड खराब कर दिया।

इन कंपनियों के स्टॉक्स में 20 फीसदी से ज्यादा तेजी

इस हफ्ते BSE Smallcap Index में 1.2 फीसदी तेजी दिखी। VTM, Gokaldas Exports, Garaware Hi-Tech Films, Faze Three, United Foodbradns, Pokarna, Nelcast, Kabra Extrusion Technik, Avanti Feeds, ADF Foods Industries, Indo Count Industries, Sterlite Technologies, Sindhu Trade Links, GNA Axels, Quality Power Electrical Equipments, Steelcast के शेयरों में 20 फीसदी से ज्यादा तेजी आई।

इन शेयरों में इस हफ्ते 13-23 फीसदी की गिरावट 

Arisinfra Solutions, IRIS RegTech Solutions, Websol Energy System, Indo Farm Equipment, Intellect Design Arena, Kamat Hotels (India), Hindustan Copper, ASM Technologies, Transindia Real Estate, CarTrade Tech, MOIL, Garden Reach Shipbuilders & Engineers, Zuari Agro Chemicals और Zydus Wellness के शेयर 13-23 फीसदी तक फिसल गए।

यह भी पढ़ें: India-US Interim Trade Deal: इंडियन स्टॉक मार्केट्स में लौटने वाली है तेजी, मोटी कमाई के लिए ऐसे बनाएं इनवेस्टमेंट स्ट्रेटेजी

अगले हफ्ते क्या होनी चाहिए आपकी निवेश रणनीति?

रेलिगेयर ब्रोकिंग के एसवीपी (रिसर्च) अजीत मिश्रा ने कहा, "जब तक निफ्टी 25,400 के ऊपर बना रहता है हमें पॉजिटिव रुख के साथ मार्केट में कंसॉलिडेशन जारी रहने की उम्मीद है। हालांकि, बाजार में कारोबार के दौरान तेज उतार-चढ़ाव और मिलेजुले ग्लोबल संकेतों से ट्रेडिंग चैलेंजिंग बनी हुई है।" उन्होंने कहा कि ऐसे में निवेशकों को रिलेटिव स्ट्रेंथ के आधार पर खास शेयरों पर फोकस करने की जरूरत है। गिरावट आने पर एनर्जी और बैंकिंग स्टॉक्स में खरीदारी की जा सकती है। फिलहाल आईटी स्टॉक्स से दूर रहना ठीक रहेगा।

stock list

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।