Share Market में इस हफ्ते ₹17 लाख करोड़ डूबे, सेंसेक्स 4.5% टूटा, 2 साल की सबसे बड़ी गिरावट

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज 3 अक्टूबर को भारी गिरावट के साथ बंद हुए। मिडिल ईस्ट में तनाव और नए F&O नियमों के चलते बाजार में चौतरफा गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 1769 अंक की भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी 547 अंकों का गोता लगाकर 25,250 पर आ गया। इसके चलते निवेशकों को आज 9.5 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक का झटका लगा

अपडेटेड Oct 04, 2024 पर 4:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 461.06 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी आज 4 अक्टूबर को लगातार पांचवें दिन गिरावट के साथ बंद हुए। मिडिल ईस्ट में संघर्ष और FII की ओर से भारी बिकवाली की चिंता से बाजार में भारी बिकवाली देखी। सबसे अधिक पिटाई बैंकिंग, FMCG और ऑटो शेयरों मकी हुई। हालांकि इस बिकवाली के बीच आईटी शेयरों ने थोड़ी राहत दी और निफ्टी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुआ। इस पूरे हफ्ते सेंसेक्स करीब 4.5 फीसदी और निफ्टी 4.3 फीसदी लुढ़का है। यह जून 2022 के बाद किसी एक हफ्ते में आई इसकी सबसे बड़ी गिरावट है। वह भी तब, जब इस हफ्ते एक दिन 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के चलते छुट्टी थी। वरना यह गिरावट और बड़ी हो सकती थी। इसके चलते इस पूरे निवेशकों को करीब 17 लाख करोड़ रुपये का झटका लगा है।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 808.65 अंक या 0.98 फीसदी का गोता लगाकर 81,688.45 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 200.25 अंक या 0.79 फीसदी टूटकर 25,049.85 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹4.19 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 4 अक्टूबर को घटकर 461.06 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 3 अक्टूबर को 465.25 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 4.19 लाख करोड़ रुपये घटा है। वहीं इस पूरे हफ्ते BSE कंपनियों का मार्केट कैप करीब 16.87 लाख करोड़ घटा है।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 9 शेयर आज हरे निशान में हुए। इसमें इंफोसिस (Infosys) के शेयरों में 1.39 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद टाटा मोटर्स (Tata Motors), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), एक्सिस बैंक (Axis Bank) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS)के शेयर 0.42 फीसदी से लेकर 0.94 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 16 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) का शेयर 3.65 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), एशियन पेंट्स (Asian Paints), नेस्ले इंडिया (Nestle India) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयरों में 2.02 फीसदी से 2.83% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex71

2,866 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,054 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,579 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,370 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 105 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 190 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 66 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex71f

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Bajaj Housing Finance के शेयर में आ सकती है 27% की गिरावट, लिस्टिंग पर डबल कर दिए थे पैसे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।