Stock Market: छोटे और मझोले शेयरों में भारी तेजी, निवेशकों की एक दिन में ₹3.35 लाख करोड़ बढ़ गई संपत्ति

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज 19 फरवरी को लगातार दूसरे दिन मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 28 अंक गिरकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 22,932 पर बंद हुआ। हालांकि छोटे और मझोले शेयरों में भारी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.30 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 2.41 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 3.35 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई

अपडेटेड Feb 19, 2025 पर 4:27 PM
Story continues below Advertisement
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 401.66 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज 19 फरवरी को लगातार दूसरे दिन मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 28 अंक गिरकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 22,932 पर बंद हुआ। हालांकि छोटे और मझोले शेयरों में भारी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.30 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 2.41 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 3.35 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। आज के कारोबार के मीडिया, मेटल, सरकारी बैंक, रियल्टी और कैपिटल गुड्स शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली। दूसरी और आईटी और फार्मा शेयरों में 1 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली।

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर हो रही बैठक के नतीजों का इतंजार कर रहे हैं। ये नतीजे आज देर रात आने वाले हैं।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 28.21 अंक या 0.037 फीसदी की गिरावट के साथ 75,939.18 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 12.40 अंक या 0.054 फीसदी लुढ़ककर 22,932.90 के स्तर पर बंद हुआ।


निवेशकों के ₹3.35 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 19 फरवरी को बढ़कर 401.66 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 18 फरवरी को 398.31 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 3.35 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 3.35 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयरों में 4.86 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद इंफोसिस (Infosys), हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), सन फार्मा (Sun Pharma) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयर 1.15 फीसदी से लेकर 1.77 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट

वहीं सेंसेक्स के बाकी 15 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) का शेयर 2.28 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयरों में 1.35 फीसदी से लेकर 2.20% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex164f

2,810 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,074 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,810 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,147 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 117 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 55 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 387 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex164

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- डिफेंस शेयरों ने लगाई दहाड़! मझगांव डॉक और भारत डायनेमिक्स के स्टॉक 11% तक उछले, एक बयान से बढ़ीं उम्मीदें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।