Stock Market: शेयर बाजार में बना नया इतिहास, सेंसेक्स पहली बार 79,000 के पार, निवेशक मालामाल

Share Market Today: शेयर बाजार की ऐतिहासिक छलांग गुरुवार 27 जून को भी जारी रही। सेंसेक्स ने जहां पहली बार 79,000 अंक को पार किया। वहीं निफ्टी भी 24,000 अंक को पार नई ऊंचाई पर पहुंच गए। इसके चलते आज दिन भर के शेयर बाजार के निवेशकों की करीब 1.81 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में मुनाफावसूली दिखी

अपडेटेड Jun 27, 2024 पर 4:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 438.83 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: शेयर बाजार की ऐतिहासिक छलांग गुरुवार 27 जून को भी जारी रही। सेंसेक्स ने जहां पहली बार 79,000 अंक को पार किया। वहीं निफ्टी भी 24,000 अंक को पार नई ऊंचाई पर पहुंच गए। इसके चलते आज दिन भर के शेयर बाजार के निवेशकों की करीब 1.81 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में मुनाफावसूली दिखी। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.57 फीसदी लुढ़क गया। हालांकि मिडकैप इंडेक्स मं 0.17 फीसदी की तेजी रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने आज लगातार दूसरे दिन अपना नया ऑलटाइम हाई छुआ। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आईटी, टेलीकॉम और यूटिलिटी शेयरों में सबसे अधिक तेजी दिखी। दूसरी ओर इंडस्ट्रियल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में गिरावट का रुख रहा।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 568.93 अंक या 0.72% की तेजी के साथ 79,243.18 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में इसने 79,396.03 का नया उच्च स्तर छुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 175.70 अंक या 0.74% बढ़कर 24,044.50 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में इसने भी 24,087.45 का नया आलटाइम हाई बनाया।

निवेशकों ने ₹1.81 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 27 जून को बढ़कर 438.83 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 26 जून को 437.02 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.81 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.81 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) के शेयरों में सबसे अधिक 5.38 फीसदी की तेजी रही। इसके बाद एनटीपीसी (NTPC) जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel), टाटा मोटर्स (Tata Motors) और इंफोसिस (Infosys) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखी गई और ये 2.09% से लेकर 3.16 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 7 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी लर्सन एंड टुब्रो (L&T) का शेयर 1.13 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा सन फार्मा (Sun Pharma), नेस्ले इंडिया (Nestle India), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki)के शेयर क्रमश: 0.16% से लेकर 0.37% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex4

2,366 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,008 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,529 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 2,366 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 113 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 300 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 26 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex4f

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- अल्ट्राटेक के लिए इंडिया सीमेंट डील अच्छी नहीं, बाजार में यहां से 5-7% की और तेजी मुमकिन: राकेश अरोड़ा

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।