Get App

Stock market: सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में हुए बंद, स्मॉलकैप इंडेक्स धराशायी, निवेशकों को ₹2.5 लाख करोड़ का नुकसान

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 18 फरवरी को एक दिन बाद गिरावट लौट आई। सेंसेक्स और निफ्टी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद मामूली गिरावट के साथ लगभग सपाट बंद हुए। हालांकि छोटे और मझोले शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.19 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.71 फीसदी लुढ़क गया। इसके चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों के करीब 2.51 लाख करोड़ रुपये डूब गए

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 18, 2025 पर 4:08 PM
Stock market: सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में हुए बंद, स्मॉलकैप इंडेक्स धराशायी, निवेशकों को ₹2.5 लाख करोड़ का नुकसान
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 397.81 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 18 फरवरी को एक दिन बाद गिरावट लौट आई। सेंसेक्स और निफ्टी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद मामूली गिरावट के साथ लगभग सपाट बंद हुए। हालांकि छोटे और मझोले शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.19 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.71 फीसदी लुढ़क गया। इसके चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों के करीब 2.51 लाख करोड़ रुपये डूब गए। सबसे अधिक गिरावट इंडस्ट्रियल्स, टेलीकॉम और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर यूटिलिटी, आईटी, ऑयल एंड गैस और पावर शेयरों में तेजी देखने को मिली।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 29.47 अंक या 0.039 फीसदी की गिरावट के साथ 75,967.39 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 14.20 अंक या 0.062 फीसदी लुढ़ककर 22,945.30 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹2.51 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 18 फरवरी को घटकर 397.81 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 17 फरवरी को 400.32 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें