Get App

Share Market: शेयर बाजार ने दिया क्रिसमस का तोहफा, निवेशकों की एक दिन में ₹2.5 लाख करोड़ बढ़ी संपत्ति

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार 22 दिसंबर को लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुए। क्रिसमस से पहले आखिरी कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 180 अंक चढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी उछलकर 21,350 के पास पहुंच गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज दिनभर में करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई

Vikrant singhअपडेटेड Dec 22, 2023 पर 9:11 PM
Share Market: शेयर बाजार ने दिया क्रिसमस का तोहफा, निवेशकों की एक दिन में ₹2.5 लाख करोड़ बढ़ी संपत्ति
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर 356.53 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार 22 दिसंबर को लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुए। क्रिसमस से पहले आखिरी कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 180 अंक चढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी उछलकर 21,350 के पास पहुंच गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज दिनभर में करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। ब्रॉडर मार्केट में भी जमकर खरीदारी हुई। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.04 फीसदी, वहीं मिडकैप इंडेक्स 0.74 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। सबसे अधिक तेजी रियल्टी, मेटल और आईटी शेयरों में देखने को मिली। वहीं ऑटो, कैपिटल गुड्स और फार्मा शेयरों के इंडेक्स भी 1% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि बैंकिंग शेयरों में गिरावट का रुख रहा।

कारोबार के अंत में बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) 180.48 अंक या 0.25% की तेजी के साथ 71,045.58 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों का वाला सूचकांक, निफ्टी (Nifty) 94.35 अंक या 0.44 फीसदी बढ़कर 21,349.40 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹2.44 लाख करोड़ कमाया

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 21 दिसंबर को बढ़कर 356.53 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 21 दिसंबर को 354.09 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.44 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 2.44 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें