Market overview : भारतीय बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 19 सितंबर को तेजी में नजर आ रहे हैं। निफ्टी 189.70 अंक यानी 0.75 फीसदी की तेजी के साथ 25,565.95 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, सेंसेक्स 663.14 अंक यानी 0.80 फीसदी की तेजी के साथ 83,573.48 पर नजर आ रहा है। 18 सितंबर को भारतीय बेंचमार्क नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। लेकिन बढ़त को बरकरार रखने में विफल रहे। कारोबर के अंत में ये ब्याज दर पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले से पहले लाल निशान में बंद हुए। कारोबारी संत्र को अंत में सेंसेक्स 131.43 अंक या 0.16 फीसदी गिरकर 82,948.23 पर और निफ्टी 41.00 अंक या 0.16 फीसदी गिरकर 25,377.50 पर बंद हुआ।
