Trade setup for today : निफ्टी के 25500 की बाधा पार करने बाद बाजार में आ सकती है तूफानी तेजी

Trade setup- निफ्टी 50 इंडेक्स के लिए 25,500 का स्तर ऊपर की ओर एक बड़ी बाधा बन सकता है। इस बाधा से पार पाने के बाद निफ्टी 25,800 की ओर बढ़ सकता है। मार्केट एनालिस्टों का कहना है कि निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 25,300 पर है। उसके बाद 25,000 पर अगला बड़ा सपोर्ट है

अपडेटेड Sep 19, 2024 पर 8:56 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trading guide : ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 34 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली

Nifty Trade setup : कल बाजार में अमेरिकी फेड के फैसले के पहले मुनाफावसूली देखने को मिली। केंद्रीय बैंक ने बेंचमार्क ब्याज दरों को 50 बेसिस प्वाइंट घटा दिया है। 18 सितंबर को उतार-चढ़ाव के बीच निफ्टी 50 इंडेक्स 41 अंक गिरकर 25,378 पर बंद हुआ। निफ्टी 50 इंडेक्स के लिए 25,500 का स्तर ऊपर की ओर एक बड़ी बाधा बन सकता है। इस बाधा से पार पाने के बाद निफ्टी 25,800 की ओर बढ़ सकता है। मार्केट एनालिस्टों का कहना है कि निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 25,300 पर है। उसके बाद 25,000 पर अगला बड़ा सपोर्ट है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल


Image118092024

पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 25,307, 25,260 और 25,185

पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 25,457, 25,503 और 25,578

बैंक निफ्टी

Image218092024

पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस: 52,925, 53,114 और 53,419

पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 52,314, 52,126 और 51,820

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस: 53,353 और 54,364

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 51,646 और 50,569

निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा

Image318092024

वीकली बेसिस पर 26,000 की स्ट्राइक पर 1.07 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा

Image418092024

25,000 की स्ट्राइक पर 71.31 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।

बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा

Image518092024

बैंक निफ्टी में 52,800 की स्ट्राइक पर 1.15 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा

Image618092024

52,700 की स्ट्राइक पर 83.32 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

Image718092024

इंडिया VIX

Image918092024

कल के कारोबार में वौलैटिलिटी बढ़ती दिखी। फिर भी ये निचले स्तरों पर बनी रही इससे तेजड़ियों को सपोर्ट मिला। फीयर इंडेक्स इंडिया VIX, 6.22 फीसदी बढ़कर 13.37 पर पहुंच गया। जब तक यह 15 अंक से नीचे रहता है, तब तक रुझान तेजड़ियों के पक्ष में रहेगा ।

Fed rate cut : अमेरिकी फेड ने 50 बेसिस प्वाइंट घटाई ब्याज दर, एक्सपर्ट्स से जानिए भारतीय बाजार पर क्या होगा असर

हाई डिलिवरी ट्रेड

Image1418092024

यहां वे स्टॉक दिए गए हैं जिनमें डिलीवरी ट्रेड का सबसे बड़ा हिस्सा देखने को मिला। डिलीवरी का बड़ा हिस्सा स्टॉक में निवेशको (ट्रेडिंग के विपरीत) की रुचि को दर्शाता है।

12 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

Image1018092024

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 12 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला।

70 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

Image1118092024

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 70 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली।

68 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

Image1218092024

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 68 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला।

34 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

Image1318092024

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 34 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।

पुट कॉल रेशियो

Image818092024

बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 18 सितंबर को गिरकर 1.1 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 1.3 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: आरती इंडस्ट्रीज, बलरामपुर चीनी मिल्स, बायोकॉन, बिरलासॉफ्ट, जीएनएफसी, ग्रैन्यूल्स इंडिया, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, पंजाब नेशनल बैंक, आरबीएल बैंक

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: बंधन बैंक, हिंदुस्तान कॉपर

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।