Get App

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today- गिफ्ट निफ्टी हल्के हरे निशान में कारोबार कर रहा है। इससे ब्रॉडर मार्केट के सपाट से पॉजिटिव शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्टी निफ्टी 3.50 अंक यानी 0.01 फीसदी की हल्की तेजी के साथ 26,350 के आसपास दिख रहा है। एशिया के बाजारों में बढ़त जारी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 27, 2024 पर 9:06 AM
Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) नेट बॉयर बन गए हैं। उन्होंने 26 सितंबर को 629.96 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी

Market overview : भारतीय बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी की 27 सितंबर को सकारात्मक शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्टी निफ्टी हरे निशान में कारोबार करते हुए ब्रॉडर इंडेक्सों के लिए अच्छे संकेत दे रहा है। वहीं, पिछले कारोबारी दिन यानी 26 सितंबर को तेजड़ियों ने बाजार पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली और बेंचमार्क सूचकांक सभी सेक्टरों में आई खरीदारी और अच्छे ग्लोबल संकेतों के दम नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 666.25 अंक या 0.78 फीसदी बढ़कर 85,836.12 पर और निफ्टी 211.80 अंक या 0.81 फीसदी बढ़कर 26,216 पर बंद हुआ।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

एक्सेंचर ने रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस बढ़ाया, भारतीय IT कंपनियों पर आज रहेगा फोकस

Accenture ने उम्मीद से बेहतर नतीजे पेश किए हैं। वित्त वर्ष 2025 के लिए रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस बढ़ाकर 3-6 फीसदी कर दिया गया है। कंपनी ने 4 बिलियन डॉलर के शेयर बायबैक का भी एलान किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें