Stock Market Today: बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Stock Market News: निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17593 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 17569 और 17531 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17669 फिर 17693 और 17731 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 42149 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 42086 और 41983 पर स्थित हैं

अपडेटेड Apr 21, 2023 पर 9:48 AM
Story continues below Advertisement
21 अप्रैल को रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल), आदित्य बिड़ला मनी, हिंदुस्तान जिंक, तेजस नेटवर्क, भीमा सीमेंट्स, मेटलिस्ट फोर्जिंग्स, राजरतन ग्लोबल वायर और वेंडेट (इंडिया) के मार्च 2023 तिमाही के नतीजे आने वाले हैं

Stock Market News- SGX Nifty से मिल रहे संकेतों से लगता है कि भारतीय बाजार आज सपाट या हल्की बढ़त के साथ खुल सकते हैं। एसजीएक्स-निफ्टी 5 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, SGX फ्यूचर्स 17694 के स्तर पर दिख रहा है। कल के कारोबार की बात करें तो सेंसेक्स 65 अंकों की बढ़त के साथ 59632 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी कल भी 17600 के अहम स्तर को होल्ड करने में कामयाब रहा और 6 अंक बढ़कर 17625 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी कल 17320 पर स्थित 200-डीएमए को ऊपर बंद हुआ था। उम्मीद है कि निफ्टी अपने ये मोमेंटम कायम रखेगा।

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17593 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 17569 और 17531 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17669 फिर 17693 और 17731 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 42149 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 42086 और 41983 पर स्थित हैं।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।


RIL Q4 preview: EBITDA में 17% ग्रोथ की उम्मीद, रिटेल और टेलीकॉम कारोबार में मजबूती रहेगी कायम

चौथी तिमाही में उच्च ब्याज आय के दम पर आईसीआईसीआई बैंक का मुनाफा 30% बढ़ने की उम्मीद

आईसीआईसीआई बैंक 22 अप्रैल को जनवरी-मार्च 2023 तिमाही के नतीजे जारी करेगा। ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर को उम्मीद है कि आईसीआईसीआई बैंक 9240.9 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज करेगा। इस अवधि में बैंक के मुनाफे में सालाना आधार पर 31.7 फीसदी और तिमाही आधार पर 11.2 फीसदी की बढ़त देखने को मिल सकती है।

RIL Q4 के ऑपरेटिंग प्रॉफिट में 17% की बढ़त मुमकिन

रिलायंस इंडस्ट्रीज 21 अप्रैल को वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी करेगी। मनीकंट्रोल की तरफ से कराए गए एक पोल से निकलकर आया है कि 31 मार्च 2203 को खत्म हुई चौथी तिमाही में कंपनी की EBITDA में डबल डिजिट ग्रोथ देखने को मिल सकती है। बता दें कि निफ्टी 50 इंडेक्स में रिलायंस का वेटेज 10.34 फीसदी है। मनीकंट्रोल की तरफ से कराए गए पोल के नतीजों पर नजर डालें तो पता चलता है कि चौथी तिमाही में कंपनी की ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना आधार पर 17 फीसदी की बढ़त के साथ 26,805 करोड़ रुपये पर रह सकती है।

यूरोपियन मार्केट

कल के कारोबार में पैन-यूरोपियन स्टोक्स 600 इंडेक्स 0.2 फीसदी गिरकर बंद हुआ था। टेलीकॉम शेयरों में 1.1 फीसदी और ऑटो में 3.7 फीसदी की गिरावट आई थी। वहीं, FTSE 0.05 फीसदी बढ़कर 7902 पर बंद हुआ था। जबकि DAX 0.62 फीसदी गिरकर 15795 पर बंद हुआ था।

अमेरिकी बाजार

गुरुवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। नैस्डेक में 97 प्वाइंट और डाओ में 110 प्वाइंट की गिरावट देखने को मिली । वहीं S&P इंडेक्स 24 प्वाइंट गिरकर बंद हुआ। US के बाजारों में कमजोर नतीजों से दबाव बना है। टेस्ला के खराब नतीजे से बाजार मायूस नजर आ रहा है। छोटे बैंक, एनर्जी और एयरलाइंस शेयरों के कमजोर नतीजे रहे है।

US में मंदी के संकेत

दूसरी छमाही तक यूएस में मंदी दस्तक दे सकती है। फिलाडेल्फिया मैन्युफैक्चरिंग इंडेक्स में कमजोरी जारी है। लगातार 8वीं बाद मैन्युफैक्चरिंग इंडेक्स में गिरावट आई है। पहुंचा मैन्युफैक्चरिंग इंडेक्स मई 2020 के निचले स्तरों पर पहुंचा है। अगरमंदी आई तो बाजार में बड़ी गिरावट का खतरा है।

एशियाई बाजार

एशियाई बाजारों की चाल मिलीजुली नजर आ रही है। SGX NIFTY 5 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 28638.24 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.19 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.40 फीसदी गिरकर 15,640.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 20,305.70 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.21 फीसदी की टूटकर के साथ 3,360.09 के स्तर पर दिख रहा है।

FII और DII आंकड़े

20 अप्रैल को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1169.32 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 832.72 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

21 अप्रैल को NSE पर कोई स्टॉक F&O बैन में नहीं है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

बल्क डील

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस: निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड ने ओपन मार्केट लेनदेन के माध्यम से 133 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी में 5 लाख इक्विटी शेयर या लगभग 0.3 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है। गोल्डमैन सैक्स इन्वेस्टमेंट्स मॉरीशस I लिमिटेड इस सौदे में विक्रेता था।

21 और 22 अप्रैल को आने वाले नतीजे

21 अप्रैल को रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल), आदित्य बिड़ला मनी, हिंदुस्तान जिंक, तेजस नेटवर्क, भीमा सीमेंट्स, मेटलिस्ट फोर्जिंग्स, राजरतन ग्लोबल वायर और वेंडेट (इंडिया) के मार्च 2023 तिमाही के नतीजे आने वाले हैं।

22 अप्रैल को आईसीआईसीआई बैंक,यस बैंक, मैक्रोटेक डेवलपर्स, सीई इंफो सिस्टम्स, स्टार हाउसिंग फाइनेंस और नाथ बायो-जीन के मार्च 2023 तिमाही के नतीजे आने वाले हैं।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।