RIL Q4 preview: मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज 21 अप्रैल यानी आज शाम को वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी करेगी। मनीकंट्रोल की तरफ से कराए गए एक पोल से निकलकर आया है कि 31 मार्च 2203 को खत्म हुई चौथी तिमाही में कंपनी की EBITDA में डबल डिजिट ग्रोथ देखने को मिल सकती है। बता दें कि निफ्टी 50 इंडेक्स में रिलायंस का वेटेज 10.34 फीसदी है। मनीकंट्रोल की तरफ से कराए गए पोल के नतीजों पर नजर डालें तो पता चलता है कि चौथी तिमाही में कंपनी की ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना आधार पर 17 फीसदी की बढ़त के साथ 26,805 करोड़ रुपये पर रह सकती है।
इस सर्वे से ये भी निकलकर आया है कि कंपनी की टॉप लाइन और बॉटम लाइन की ग्रोथ तमाही और सालना आधार पर सिंगल डिजिट में रह सकती है। इस अवधि में कंपनी की कंसोलीडेटेड रेवेन्यू 2.26 लाख करोड़ रुपये और नेट मुनाफा 16,573 करोड़ रुपये रहने का अनुमान किया गया है।
ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन में बढ़त की उम्मीद
कंपनी के एबिटडा में होने वाली ग्रोथ में सबसे बड़ा योगदान ऑयल टू केमिकल सेगमेंट की मजबूती, ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन में बढ़त और टेलीकॉम कारोबार में बढ़त का अहम योगादन होगा। इसके अलावा गैस प्रोडक्शन में बढ़त से भी कंपनी को फायदा होगा। कंपनी के नेट प्राफिट में चौथी तिमाही में सालाना आधार 2 फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद है। विदेशी ब्रोकरेज हाउस जेफरीज का अनुमान है कि चौथई तिमाही में कंपनी की टैक्स देनदारी सालाना आधार पर 28 फीसदी की बढ़त के साथ 5625 करोड़ रुपये पर रह सकती है। इस सर्वे से ये भी निकल कर आया है कि कंपनी के ऑयल टू केमिकल सेगमेंट की एबिटडा 15387 करोड़ रुपए रह सकती है।
रिटेल और टेलीकॉम
रिटेल और टेलीक़ॉम सेगमेंट कंपनी के बड़े ग्रोथ ड्राइवर साबित हुए है। उम्मीद है कि आगे भी इनमें तेजी कायम रहेगी। मनीकंट्रोल के पोल के मुताबिक चौथी तिमाही में रिलायंस के रिटेल के कारोबार की आय 70000 करोड़ रुपये के पार जा सकती है। इस सेगमेंट की एबिटडा सालाना आधार पर 35 फीसदी की बढ़त के साथ 5003 करोड़ रुपये पर रह सकती है। इसी तरह टेलीकॉम सेगमेंट की एबिटडा सालाना आधार 14 फीसदी की बढ़त के साथ 12803 करोड़ रुपये पर रह सकती है।
कोटक (Kotak Institutional Equities) का अनुमान है कि चौथी तिमाही में कंपनी के टेलीकॉम बिजनेस में 57 लाख नए ग्राहक जुड़ सकते हैं। जबकि कि आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) का मानना है कि इस अवधि में टेलीक़ॉम कारोबार को 65 लाख नए ग्राहक जुड़ सकते हैं। अनुमान है कि इस अवधि में रिलायंस जियो का ARPU तिमाही आधार पर सपाट रहेगा। इसके 179 रुपये पर रहने का अनुमान है।
मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि कंपनी के नतीजों के दौरान बाजार की नजर कंपनी के मैनेजमेंट की कमेंट्री पर रहेगी। कंपनी का प्रबंधन नए एनर्जी बिजनेस में होने वाले 75 करोड़ रुपये के निवेश पर क्या कहता है और रिटेल स्टोर एडिशन और टेलीकॉम टैरिफ पर कंपनी का क्या नजरिया है, इस पर बाजार की नजर रहेगी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।