Taking Stock: तीन दिनों की गिरावट के बाद बढ़त पर बंद हुआ बाजार, जानिए 21 अप्रैल को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Stock Market: एनटीपीसी, अडानी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, बजाज ऑटो और एशियन पेंट्स निफ्टी के टॉप गेनर्स में रहे । जबकि डिविस लैब्स, आयशर मोटर्स, एचयूएल, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज और जेएसडब्ल्यू निफ्टी के टॉप लूजर रहे। सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डालें तो फार्मा इंडे्क्स में 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। जबकि रियल्टी इंडेक्स में 0.5 फीसदी की कमजोरी रही है

अपडेटेड Apr 20, 2023 पर 7:52 PM
Story continues below Advertisement
फाइनेंशियल, टेलीकॉम और यूटिलिटी शेयरों में सेलेक्टिव बाइंग के बीच बाजार आज तीन दिनों की गिरावट से उबरकर हरे निशान में बंद हुआ है

Stock Market:ऑटो, कैपिटल गुड्स और पावर शेयरों में आई खरीदारी के दम पर आज इंडियन बेंचमार्क इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे। सेंसेक्स 64.55 अंक या 0.11 फीसदी बढ़कर 59632.35 पर और निफ्टी 5.7 अंक या 0.03 फीसदी बढ़कर 17624.50 पर बंद हुआ। सपाट शुरुआत के बाद बाजार में कुछ खरीदारी आती दिखी लेकिन ये खरीदारी की बड़ी तेजी में नहीं बदल सकी और बाजार ये सीमित दायरे में ही घूमता दिखा। निफ्टी के 50 में से 25 शेयरों में तेजी रही। वहीं, सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों बढ़त लेकर बंद हुए। जबकि निफ्टी बैंक के 12 में से 9 शेयरों में तेजी रही। डॉलर के मुकाबले रुपए में भी बढ़त देखने के मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 8 पैसे मजबूत होकर 82.15 के स्तर पर बंद हुआ है।

स्टॉक और सेक्टर

एनटीपीसी, अडानी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, बजाज ऑटो और एशियन पेंट्स निफ्टी के टॉप गेनर्स में रहे । जबकि डिविस लैब्स, आयशर मोटर्स, एचयूएल, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज और जेएसडब्ल्यू निफ्टी के टॉप लूजर रहे। सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डालें तो फार्मा इंडे्क्स में 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। जबकि रियल्टी इंडेक्स में 0.5 फीसदी की कमजोरी रही है। दूसरी तरफ कैपिटल गुड्स, पावर, इंफ्रा और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है।


Daily Voice: लिक्विडिटी तय करेगी बाजार की दिशा, कमजोर मानसून ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर निर्भर शेयरों पर डालेगा खराब असर

21 अप्रैल को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि फाइनेंशियल, टेलीकॉम और यूटिलिटी शेयरों में सेलेक्टिव बाइंग के बीच बाजार आज तीन दिनों की गिरावट से उबरकर हरे निशान में बंद हुआ है। बाजार में पिछले कुछ हफ्तों के दौरान जोरदार तेजी देखने को मिली थी। लेकिन हाल के कुछ दिनों में एफआईआई की तरफ से फिर से बिकवाली आने और ग्लोबल सेंट्रल बैंकों की तरफ से मौद्रिक नीतियों में और कड़ाई लाने के संकेत के चलते ट्रेडर्स सावधानी का रवैया अपनाते दिख रहे हैं।

तकनीकी रूप से देखें तो बाजार 200-डे एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज) के पास दिशाहीन स्थिति में दिख रहा है। इसके साथ ही ये इंट्राडे चार्ट पर लोअर टॉप फॉर्मेशन भी बना रहा है। अब अगर निफ्टी 17700 का स्तर तोड़कर ऊपर जाता है तभी कोई नई तेजी देखने को मिलेगी। ऐसा होने पर निफ्टी 17800-17825 तक जाता दिख सकता है। वहीं, अगर निफ्टी 17700 के नीचे फिसलता है तो फिर ये कमजोरी 17550-17500 तक बढ़ सकती है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।