
Stock Market News- सिंगापुर एक्सचेंज पर एसजीएक्स निफ्टी 20 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। इससे भारतीय बाजारों के बढ़त के हल्की बढ़त के साथ या सपाट खुलने के संकेत मिल रहे हैं। SGX फ्यूचर्स 17660 पर दिख रहा है। पिछले कारोबारी दिन 21 अप्रैल की बात करें तो सेंसेक्स 22 अंकों की बढ़त के साथ 59655 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 17331 पर स्थित 200 डे मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार करता दिखा था। करोबार के अंत में निफ्टी 0.40 अंक गिरकर 17624 को स्तर पर बंद हुआ था।
आज निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17572 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 17546 और 17504 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17655 फिर 17681 और 17723 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 41994 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 41895 और 41734 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 42314 फिर 42414 और 42574 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त
शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त देखने को मिली थी। ब्रेंट फ्यूचर्स 68 सेंट यानी 0.8 फीसदी की बढ़त के साथ 81.77 डॉलर प्रति बैरल पर सेटल हुआ था। वहीं, WTI क्रूड 65 सेंट यानी 0.8 फीसदी की बढ़त के साथ 78.02 डॉलर प्रति बैरल पर सेटल हुआ था।
डॉलर
डॉलर इंडेक्स वायदा में 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 101.435 पर आ गया है। जबकि एक डॉलर का मूल्य 82.03 रुपये के आसपास रहा।
ICICI Bank Q4 रिजल्ट्स
Q4 में ICICI Bank का मुनाफा सालाना आधार पर 30 फीसदी की बढ़त के साथ 7018 करोड़ रुपए के मुकाबले 9122 करोड़ रुपए पर रहा है। पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में बैंक का मुनाफा 31896 करोड़ रुपए रहा है जो वित्त वर्ष 2021-22 में 23339 करोड़ रुपए पर रहा था।
इस हफ्ते भारतीय वित्तीय घाटे और कोर सेक्टर के आंकड़ों के साथ ही अमेरिका और यूरो जोन के Q1 जीडीपी आंकड़ों पर रहेगी नजर
इस हफ्ते मार्च के वित्तीय घाटे और कोर सेक्टर के आंकड़ों (सभी डेटा 28 अप्रैल को जारी किया जाएगा) पर बाजार की नजर रहेगी। इस सप्ताह में यूएस और यूरोज़ोन को पहली तिमाही के जीडीपी आंकड़े आएंगे। इस हफ्ते जापान में BoJ ब्याज दर पर निर्णय लेगा। इसके अलावा जापान के CPI और कोर CPI आंकड़ों के साथ ही बेरोज़गारी दर मार्च रिपोर्ट 27 अप्रैल को जारी की जाएगी।
एसजीएक्स निफ्टी
एसजीएक्स निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के 0.40 अंक गिरकर 17624 पर बंद होने के बाद 2o अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। ये बाजार के हल्की बढ़त के साथ शुरुआत के संकेत दे रहा है। एसजीएक्स वायदा 17660 पर नजर आ रहा है।
अमेरिकी बाजार
डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज फ्यूचर्स में 45 अंक या 0.13 फीसदी की कमजोरी देखने। एसएंडपी 500 और नैस्डैक 100 फ्यूचर्स 0.14 फीसदी और 0.15 फीसदी टूट गए। पिछले हफ्ते सभी प्रमुख सूचकांक साप्ताहिक आधार पर गिरावट के साथ बंद हुए। डाओ 0.23 फिसदी गिरकर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक 0.42 फीसदी और एसएंडपी 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए।
एशियाई बाजार मिलेजुले
आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 58.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 28,646.39 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.37 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.07 फीसदी चढ़कर 15,613.23 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ 19,975.53 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.82 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 3,295.21 के स्तर पर दिख रहा है।
यूरोपियन मार्केट
पैन-यूरोपीयन Stoxx 600 इंडेक्स करीब 0.25 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुआ है। FTSE 0.15 फीसी बढ़कर 7914 पर बंद हुआ है। DAX 0.54 फीसदी बढ़कर 15881 पर और फ्रेंच CAC 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है।
FII और DII आंकड़े
21 अप्रैल को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2116.76 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1632.66 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
24 अप्रैल को NSE पर कोई स्टॉक F&O बैन में नहीं है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
आज आने वाले नतीजे
आज 24 अप्रैल को IndusInd Bank, Century Textiles & Industries, Bank of Maharashtra, Persistent Systems, Mahindra Logistics, IIFL Securities, NELCO, Tamilnad Mercantile Bank, Trident Texofab और Tata Teleservices (Maharashtra) के मार्च 2023 तिमाही के नतीजे आने वाले हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।