Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Market Today : अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने टैरिफ पर दुनिया को फिर धमकाया है। उन्होंने कहा है कि अगर कोई भी देश सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर का फायदा उठाना चाहेगा तो उस पर पहले से ज्यादा टैरिफ लगेगा
Stock Market : पिछले दो सेशन में नेट सेलर रहने के बाद, फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स 23 फरवरी को नेट बायर बन गए
Stock Market news : फरवरी सीरीज की मंथली एक्सपायरी के दिन भारतीय बाजारों के लिए कमजोर संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी करीब 100 प्वाइंट नीचे कारोबार कर रहा है। ट्रंप की टैरिफ पर धमकी और AI को लेकर बढ़ती फिक्र से अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली है। डाओ जोंस 800 अंक से ज्यादा टूटा है, नैस्डैक और S&P भी एक फीसदी से ज्यादा फिसले हैं। IBM का शेयर 13% टूटा है। करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
मार्केट ओवर व्यू
भारतीय इक्विटी मार्केट ने हफ़्ते की शुरुआत अच्छी शुरुआत के साथ की, 23 फरवरी को लगातार दूसरे सेशन में बढ़त जारी रही। उतार-चढ़ाव के बीच निफ्टी 25,700 के निशान के ऊपर बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 479.95 अंक या 0.58 प्रतिशत बढ़कर 83,294.66 पर और निफ्टी 141.75 अंक या 0.55 प्रतिशत बढ़कर 25,713 पर बंद हुआ था।
टैरिफ पर ट्रंप ने फिर दी धमकी
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने टैरिफ पर दुनिया को फिर धमकाया है। उन्होंने कहा है कि अगर कोई भी देश सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर का फायदा उठाना चाहेगा तो उस पर पहले से ज्यादा टैरिफ लगेगा।
US-ईरान वार्ता से पहले क्रूड स्टेबल, सोने-चांदी में फिर तेजी
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव घटने की उम्मीद से क्रूड कीमतों में स्थिरता आई है। ब्रेंट 71 डॉलर के ऊपर कायम है। टैरिफ पर अनिश्चितता से सोना तीन हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंच गया है। कॉमेक्स गोल्ड 5250 डॉलर के पार निकल गया है। चांदी भी 3 फीसदी से ज्यादा उछलकर 87 डॉलर के ऊपर निकल गई है।
असेट मोनेटाइजेशन का रोडमैप जारी, 5 साल में करीब 17 लाख करोड़ रुपए जुटाने का टारगेट
नीति आयोग ने असेट मॉनेटाइजेशन के दूसरे चरण का रोडमैप जारी किया है। अगले 5 सालों में करीब 17 लाख करोड़ रुपये जुटाने का टारगेट रखा गया है। BSNL, GAIL, NHPC, POWER GRID के असेट मोनेटाइज किए जाएंगे।
Airtel Money में 20,000 करोड़ रुपए डालेगी भारती एयरटेल
भारती एयरटेल Airtel Money के जरिए NBFC कारोबार को बड़ा करने की तैयारी में है। कंपनी अगले कुछ सालों में 20,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी देश में डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म खड़ा करेगी।
वायदा से बाहर होंगे 4 शेयर
हुडको, पीरामल फार्मा, टाटा टेक और टोरेंट पावर वायदा से बाहर होंगे। यर फैसला मई सीरीज से लागू होगा। NSE ने इस पर सर्कुलर जारी किया है।
गिफ्ट निफ्टी
गिफ्ट निफ्टी 110.50 अंक यानी 0.43 फीसदी की गिरावट के साथ 25,611.50 के आसपास दिख रहा है।
एशियन मार्केट
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ धमकियों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सॉफ्टवेयर कंपनियों से आईटी कंपनियों को होने वाली परेशानी के डर के बीच एशियाई शेयर बाजार मिलेजुल ट्रेड कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 110.50 अंक यानी 0.43 फीसदी की गिरावट के साथ 25,611.50 के आसपास दिख रहा है। वहीं,निक्केई में 0.95 फीसदी की तेजी दिख रही है। जबकि, स्ट्रेट टाइम्स में 0.68 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। हैंग सैंग में भी 2.12 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। ताइवान का बाजार 2.48 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार रहा है। कोस्पी में भी 1.48 फीसदी की तेजी है। शांघाई कंपोजिट भी 1.17 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है।
अमेरिकी बाजार
सोमवार को वॉल स्ट्रीट के स्टॉक्स गिर गए। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी रुकावट के डर और शुक्रवार के U.S. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के नतीजों ने इन्वेस्टर्स को हाई-रिस्क इक्विटीज़ से दूर कर दिया। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 821.91 अंक या 1.66% गिरकर 48,804.06 पर आ गया, S&P 500 71.76 अंक या 1.04% गिरकर 6,837.75 पर आ गया। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट 258.80 अंक या 1.13% गिरकर 22,627.27 पर आ गया।
FII और DII फंड फ्लो
पिछले दो सेशन में नेट सेलर रहने के बाद, फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) 23 फरवरी को नेट बायर बन गए,उन्होंने ₹3,843 करोड़ के इक्विटी शेयर खरीदे। इसके साथ ही,वे इस महीने के लिए भी नेट बायर बन गए। इस बीच,डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DIIs) ने ₹1,292 करोड़ के इक्विटी बेचे।