Get App

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : लगातार पंद्रह सेशन की बिकवाली के बाद,विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 28 जनवरी को खरीदारी शुरू कर दी और 480 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। कल घरेलू संस्थागत निवेशक (DIIs) भी मज़बूत खरीदार बने रहे और उन्होंने बाज़ार में 3,360 करोड़ रुपये का निवेश किया

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jan 29, 2026 पर 8:49 AM
Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Stock Market : एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 49.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 53,184.00 के आसपास दिख रहा है

Market News : गिफ्ट निफ्टी मामूली गिरावट के साथ लगभग 25,390 पर ट्रेड कर रहा है। इससे भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में 29 जनवरी को फ्लैट से नेगेटिव शुरुआत होने की संभावना नजर आ रही है। भारतीय इक्विटी मार्केट में 28 जनवरी को लगातार दूसरे सेशन में भी तेज़ी जारी रही थी। बाजार को एनर्जी और मेटल शेयरों में खरीदारी से सपोर्ट मिला था। पॉजिटिव शुरुआत के बाद, मार्केट पहले हाफ में और ऊपर गया था और निफ्टी ने इंट्राडे में 25,372.10 का हाई बनाया था। हालांकि,बीच सेशन में हुई प्रॉफिट बुकिंग से ज़्यादातर बढ़त खत्म हो गई। लेकिन आखिरी घंटे में आई खरीदारी से मार्केट दिन के हाई के पास बंद हुआ था।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

वायदा कंपनियों के नतीजों की लंबी लिस्ट

आज FMCG दिग्गज ITC के नतीजे आएंगे। ITC का मुनाफा और रेवेन्यू करीब 9% बढ़ सकता है। कंपनी के मार्जिन में भी सुधार मुमकिन है। साथ ही कोलगेट,डाबर, केनरा बैंक समेत वायदा की दर्जन भर से ज्यादा कंपनियों के नतीजों का भी इंतजार रहेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें