Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today- विदेशी संस्थागत निवेशक 23 जुलाई को लगातार तीसरे दिन नेट सेलर बने रहे और उन्होंने 4,209 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि,घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 13वें दिन भी खरीदारी जारी रखी और 4,358 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे

अपडेटेड Jul 24, 2025 पर 10:04 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stock Market : आज एशियाई बाजार जोश में दिख रहे हैं। हालांकि गिफ्ट निफ्टी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है

Nifty Trading Plan for July 24 : अच्छे ग्लोबल संकेतों के बावजूद भारतीय बाजार आज हल्की गिरावट के साथ सपाट नजर आ रहे हैं। फिलहाल सुबह 9.20 बजे के आसपास निफ्टी 10 अंक यानी 0.03 फीसदी की कमजोरी के साथ 25210 के नीचे कारोबार कर रहा था। वहीं, सेंसेक्स में 65 अंकों से ज्यादा की कमजोरी दिख रही थी। पिछले कारोबारी दिन पर नजर डालें तो बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स मजबूत रुख के साथ बंद हुए थे। निफ्टी 25,200 से ऊपर बंद हुआ था। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 539.83 अंक या 0.66 प्रतिशत बढ़कर 82,726.64 पर और निफ्टी 159 अंक या 0.63 प्रतिशत बढ़कर 25,219.90 पर बंद हुआ था।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

ग्लोबल संकेत अच्छे


निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार के लिए अच्छे संकेत नजर आ रहे हैं। FIIs की कैश में बिकवाली देखने को मिली है। लेकिन वायदा में शॉर्ट कवरिंग के संकेत हैं। गिफ्ट निफ्टी में हल्की बढ़त है। एशिया भी मजबूत है। कल अमेरिकी बाजारों में अच्छी तेजी रही थी। डाओ जोंस 500 अंक उछला था। S&P भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ था।

इंफोसिस के अच्छे नतीजे

पहली तिमाही में इंफोसिस के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे हैं। कंपनी की CC रेवेन्यू ग्रोथ 2.6 फीसदी रही है। डॉलर रेवेन्यू में 4.5 परसेंट की बढ़त देखने को मिली है हालांकि मार्जिन में हल्की कमजोरी रही है। वहीं कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए CC रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस का लोअर बैंड बढ़ा दिया है।

परसिस्टेंट के अच्छे नतीजे, कोफोर्ज का मुनाफा उम्मीद से कम

परसिस्टेंट सिस्टम ने भी अनुमान से बेहतर नतीजे पेश किए हैं। डॉलर रेवेन्यू में करीब 4 फीसदी की बढ़त हुई है। मुनाफा 7 फीसदी बढ़ा,मार्जिन फ्लैट रहा है,कोफोर्ज का प्रॉफिट उम्मीद से कम 16 फीसदी बढ़ा है।

अनुमान के करीब रहे टाटा कंज्यूमर के नतीजे

टाटा कंज्यूमर के पहली तिमाही के नतीजे अनुमान के आसपास रहे हैं। मुनाफा 15% तो रेवेन्यू 10% बढ़ा है। हालांकि मार्जिन पर दबाव दिखा है। कंपनी आगे की ग्रोथ को लेकर आशावादी है लेकिन सतर्क नजरिया पेश किया है।

डॉ रेड्डीज के कमजोर नतीजे

डॉ रेड्डीज के पहली तिमाही के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे हैं। मुनाफा करीब 2 परसेंट तो आय में 11 परसेंट का उछला है। हालांकि मार्जिन अनुमान से थोड़े बेहतर रहे हैं। यूरोप बिजनेस में अच्छी ग्रोथ दिखी है। लेकिन उत्तरी अमेरिका में बिक्री 11 फीसदी घटी है।

IEX को बड़ा झटका, 2026 से मार्केट कपलिंग

IEX को तगड़ा झटका लगा है, देश भर में बिजली की कीमतें एक जैसी रखने के लिए इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटर का बड़ा फैसला आया है। जनवरी 2026 से मार्केट कपलिंग लागू होगी। देश भर के पावर एक्सचेंज ऑपरेटर होंगे।

नैटको फार्मा ने की बड़ी डील, ADCOCK HOLDINGS में हिस्सा खरीदेगी कंपनी

NATCO PHARMA दक्षिण अफ्रीका की दवा कंपनी ADCOCK HOLDINGS में 35.75% हिस्सा खरीदेगी। इस निवेश के जरिए कंपनी दक्षिण अफ्रीका में प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करेगी।

30,000 Cr जुटाएगा इंडसइंड बैंक

IndusInd बैंक की 30,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी है। 10,000 करोड़ रुपये डेट के साथ इक्विटी से भी जुटाए जाएंगे। उधर प्रोमोटर हिंदुजा परिवार को बोर्ड में दो डायरेक्टर नॉमिनेट करने की भी मंजूरी मिली है।

17% बढ़ सकता है बजाज फाइनेंस का मुनाफा, वायदा के नतीजों की लंबी लिस्ट

नतीजों के लिहाज से आज बड़ा दिन है। निफ्टी की तीन कंपनियों बजाज फाइनेंस, नेस्ले और SBI लाइफ के रिजल्ट आएंगे। बजाज फाइनेंस के मुनाफे में 17% तो NII में 22% से ज्यादा का उछाल संभव है। साथ ही केनरा बैंक, इंडियन बैंक समेत वायदा की 14 कंपनियों के नतीजों का भी इंतजार रहेगा।

गिफ्ट निफ्टी

गिफ्ट निफ्टी सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। ये 25 अंक यानी 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 25,220.50 के स्तर पर नजर आ रहा है।

अमेरिकी बाजार

अमेरिका और जापान के बीच व्यापार समझौते की खबर के बाद बुधवार को अमेरिकी शेयर बाज़ार में तेज़ी रही। ट्रेजरी यील्ड में तीन दिनों से जारी गिरावट पर विराम लग गया। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 507.85 अंक या 1.14% बढ़कर 45,010.29 पर, एसएंडपी 500 49.35 अंक या 0.78% बढ़कर 6,358.97 पर और नैस्डैक कंपोजिट 127.33 अंक या 0.61% बढ़कर 21,020.02 पर पहुंच गया।

अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त जारी रहने की उम्मीद, इन अहम स्तरों पर रहे नजर

एशियाई बाजार

आज एशियाई बाजार जोश में दिख रहे हैं। हालांकि गिफ्ट निफ्टी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। ये 25 अंक यानी 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 25,220.50 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.65 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.72 फीसदी की मजबूती दिख रही। जबकि ताइवान का बाजार 0.32 फीसदी बढ़ कर कारोबार कर रहा है। हैंगसेंग भी 0.40 फीसदी की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। कोस्पी में 0.16 फीसदी की बढ़त नजर आ रही है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ 3,604.47 के स्तर पर दिख रहा है।

FII और DII फंड फ्लो

विदेशी संस्थागत निवेशक 23 जुलाई को लगातार तीसरे दिन नेट सेलर बने रहे और उन्होंने 4,209 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि,घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 13वें दिन भी खरीदारी जारी रखी और 4,358 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।