Stock Market Today: बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Stock Market News:GIFT निफ्टी सोमवार को 21 अंकों की गिरावट के साथ ब्रॉडर इंडेक्स के लिए सपाट शुरुआत के संकेत दे रहा है। वहीं, GIFT निफ्टी वायदा 19745 के स्तर पर दिख रहा है। ब्रिटेन के प्रधान मंत्री ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को गुरुवार रात उप-चुनावों के नतीजों से भारी झटका लगा। उनकी पार्टी संसद में मुख्य विपक्षी लेबर पार्टी और मध्यमार्गी लिबरल डेमोक्रेट्स से दो सीटें हार गईं
Stock Market News: 21 जुलाई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1,998.77 करोड़ रुपए की बिकवाली की है। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,290.73 करोड़ रुपए की खरीदारी की है
Stock Market News: बाजार में आज सपाट शुरुआत दिखने की उम्मीद नजर आ रही है। गिफ्ट निफ्टी ब्रॉडर इंडेक्स के लिए धीमी शुरुआत के संकेत दे रहा है। गिफ्ट निफ्टी 21 अंकों की गिरावट के साथ 19745 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं, पिछले कारोबारी दिन यानी 21 जुलाई को सेंसेक्स 888 अंक गिरकर 66684 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 234 अंक गिरकर 19745 पर बंद हुआ था। डेली चार्ट पर निफ्टी ने लॉन्ग अपर शैडो के साथ एक बियरिश कैंडलस्टिक बनया था। ऑवरली चार्ट पर, इंडेक्स ने 50-डे ईएमए (19704) पर सपोर्ट लिया था। जबकि डेली चार्ट पर, इसने 19700 का बचाव कर लिया थो जो इसके लिए तत्काल सपोर्ट का काम कर सकता है।
पिवट प्वाइंट कैलकुलेटर से पता चलता है कि निफ्टी को 19706 पर और उसके बाद 19662 और 19590 पर सपोर्ट मिल सकता है। बाजार में तेजी की स्थिति में निफ्टी के लिए 19849 पर पहला रजिस्टेंस हो सकता है। इसके बाद 19893 और 19965 पर अगले रजिस्टेंस हो सकते हैं।
करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
गिफ्ट निफ्टी
GIFT निफ्टी सोमवार को 21 अंकों की गिरावट के साथ ब्रॉडर इंडेक्स के लिए सपाट शुरुआत के संकेत दे रहा है। वहीं, GIFT निफ्टी वायदा 19745 के स्तर पर दिख रहा है।
यूरोपियन मार्केट
पैन-यूरोपीय स्टॉक्स 600 इंडेक्स 0.3 फीसदी बढ़कर बंद हुआ था। अधिकांश सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए थे। हाउस होल्ड गुड्स इंडेक्स में 1.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। जबकि माइनिंग शेयरों में 1.5 फीसदी की गिरावट आई थी। शुक्रवार को एशिया-प्रशांत के शेयरों में मिला-जुला रुख रहा था। निवेशकों ने जापानी महंगाई के आंकड़ों पर रिएक्शन किया था। जापान में कोर कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स पिछले महीने की तुलना में जून में थोड़ा बढ़ता दिखा है।
यूरोप के दूसरे देशों पर नजर डालें तो ब्रिटेन के प्रधान मंत्री ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को गुरुवार रात उप-चुनावों के नतीजों से भारी झटका लगा। उनकी पार्टी संसद में मुख्य विपक्षी लेबर पार्टी और मध्यमार्गी लिबरल डेमोक्रेट्स से दो सीटें हार गईं। ये नतीजे सुनक की सत्तारूढ़ पार्टी के लिए निराशाजनक रहे। 2024 में ब्रिटेन में आम चुनाव होने की उम्मीद है। दूसरे यूरोपियन इंडेक्स की बात करें तो एफटीएसई 0.23 फीसदी बढ़कर 7663 अंक पर बंद हुआ। DAX 0.17 फीसदी गिरकर 16,177 अंक पर बंद हुआ था।
बेन कैपिटल ने अदाणी कैपिटल के अधिग्रहण के लिए किया सौदा, एमडी पद पर बने रहेंगे गौरव गुप्ता
टॉप ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी फर्म बेन कैपिटल ने अदाणी कैपिटल और अदाणी हाउसिंग की 90 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक करार किया है। इसके हुए सौदे के तहत बेन कैपिटल कंपनी में अदाणी परिवार के निजी निवेश का 100 फीसदी हिस्सा खरीद लेगा। गौरव गुप्ता कंपनी में अपनी हिस्सेदारी पूरी तरह से बनाए रखेंगे और प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में काम करना जारी रखेंगे।
तेल की कीमतें
शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमतें एक डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा बढ़ गईं। आने वाले महीनों में आपूर्ति की कमी के और रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव का असर तेल की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। ब्रेंट क्रूड वायदा 1.43 डॉलर या 1.8 फीसदी बढ़कर 81.07 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था। यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड वायदा 1.42 डॉलर या 1.9 फीसदी बढ़कर 77.07 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। ये 25 अप्रैल के बाद की हाइएस्ट क्लोजिंग है।
डॉलर इंडेक्स
वायदा कारोबार में डॉलर इंडेक्स 0.20 फीसदी बढ़कर 101.09 पर कारोबार कर रहा है। जबकि एक डॉलर की कीमत 82.07 रुपये के करीब है।
गोल्ड
अमेरिकी डॉलर की कमजोरी और फेडरल रिजर्व की तरफ से अगले सप्ताह अपनी बैठक में आक्रामक दर-वृद्धि चक्र समाप्त करने की बढ़ती उम्मीदों के बीच गुरुवार को सोने की कीमतें लगभग दो महीने में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। हाजिर सोना 0.2 फीसदी बढ़कर 1980.59 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स भी 0.2 फीसदी बढ़कर 1,984.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
अमेरिकी बाजार
फेड बैठक से पहले DOW FUTURES में हल्का दबाव देखने को मिला। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार भी फ्लैट बंद हुआ। शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में उतार-चढ़ाव दिखा। 3 अंकों की मामूली तेजी के साथ डाओ जोंस बंद हुआ। डाओ लगातार 10वें कारोबारी दिन हरे निशान में हुआ। डाओ 2017 के बाद पहली बार 10 दिन चढ़कर बंद हुआ । वहीं S&P 500 इंडेक्स हरे निशान में बंद हुआ । जबकि नैस्डेक करीब 31 अंक गिरकर बंद हुआ
एशियाई बाजार
आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। फिलहाल GIFT NIFTY 26.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.23 फीसदी की बढ़त के साथ 32,700.71 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.56 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.17 फीसदी चढ़कर 17,059.43 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.25 फीसदी की गिरावट के साथ 18,839.31 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.84 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 3172.29 के स्तर पर दिख रहा है।
21 जुलाई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1,998.77 करोड़ रुपए की बिकवाली की है। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,290.73 करोड़ रुपए की खरीदारी की है।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
24 जुलाई को NSE पर 6 स्टॉक्स बलरामपुर चीनी मिल्स, डेल्टा कॉर्प, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स, मणप्पुरम फाइनेंस और पंजाब नेशनल बैंक F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
आज 24 जुलाई को टाटा स्टील, एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी, केनरा बैंक, आईडीबीआई बैंक, टीवीएस मोटर कंपनी, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस, पूनावाला फिनकॉर्प, स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल, चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन, ग्रेविटा इंडिया, आईआईएफएल सिक्योरिटीज, जम्मू एंड कश्मीर बैंक, जेके पेपर, महिंद्रा लॉजिस्टिक्स, शारदा क्रॉपकेम, शॉपर्स स्टॉप, एसआरएफ और तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के 30 जून 2023 को खत्म हुई तिमाही के नतीजे आएंगे।
इंडिया इंक की टॉप-10 में से पांच कंपनियों ने मार्केट वैल्यूएशन में किया 4.23 लाख करोड़ रुपये का योगदान
देश की 10 सबसे ज्यादा वैल्यूएशन वाली कंपनियों में से 5 ने पिछले हफ्ते अपने मार्केट वैल्यूशन में 423014.4 करोड़ रुपये का इजाफा किया। इसमें भी एचडीएफसी बैंक के वैल्यूशन में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली। एचडीएफसी बैंक 20 जुलाई को आईटी दिग्गज टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को पछाड़कर मार्केट कैप के हिसाब से देश की दूसरी सबसे बड़ी मार्केट वैल्यू वाली कंपनी बन गई। पिछले हफ्ते 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 623.36 अंक या 0.94 फीसदी उछल कर बंद हुआ था।
पिछले हफ्ते एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस के मार्केट कैप में बढ़त हुई थी। वहीं रिलायंस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस और भारती एयरटेल के मार्केट कैप में गिरावट हुई थी। एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 343,107.78 करोड़ रुपये बढ़कर 1263070.52 करोड़ रुपये पर पहुंच गया था। भारतीय स्टेट बैंक का मार्केट कैप 27220.07 करोड़ रुपये से बढ़कर 548819.01 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 24575.78 करोड़ रुपये से बढ़कर 697413.50 करोड़ रुपये हो गया था।
इंद्रप्रस्थ गैस Q1 नतीजे: मुनाफा 4 फीसदी बढ़कर 438.5 करोड़ रुपये पर रहा
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने 23 जुलाई को वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है। इस अवधि में कंपनी ने 438.5 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हासिल किया है। इसमें सालाना आधार पर 4 फीसदी की बढ़त हुई है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी को 421.2 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में 32.9 फीसदी की बढ़त हुई है। 31 मार्च, 2023 को समाप्त तिमाही में कंपनी को 330 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।