Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : बुधवार को वॉल स्ट्रीट के शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आ गए। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने महंगाई की चिंताओं को बढ़ा दिया। 3 जून को भारतीय शेयर बाज़ार गिरावट के साथ बंद हुए

अपडेटेड Jun 04, 2026 पर 9:46 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stock market news : गुरुवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई मुद्राओं में मिला-जुला रुख देखने को मिला। दक्षिण कोरियाई वॉन सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली मुद्रा रही

Market news : कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच 4 जून को भारतीय इंडेक्स गिरावट के साथ खुले हैं। निफ्टी 23,300 के नीचे दिख रहा है। सेंसेक्स 498.12 अंक या 0.67 प्रतिशत गिरकर 73,848.05 पर और Nifty 139.45 अंक या 0.60 प्रतिशत गिरकर 23,266.15 पर दिख रहा है। निफ्टी पर कोल इंडिया, अदाणी एंटरप्राइज,ग्रासिम,ONGC और अदाणी पोर्ट सबसे ज़्यादा बढ़त बनाने वाले शेयरों में शामिल हैं। जबकि इंफोसिस, एचसीएल टेक, सिप्ला, आइशर मोटर्स और M&M सबसे ज़्यादा गिरावट वाले शेयरों में शामिल हैं।

यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

मार्केट ओवरव्यू


एक और उतार-चढ़ाव भरे सत्र में 3 जून को भारतीय शेयर बाज़ार गिरावट के साथ बंद हुए। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और अमेरिका-ईरान के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर बनी अनिश्चितता के चलते Nifty50 इंट्रा-डे ट्रेडिंग के दौरान 23,200 के स्तर से नीचे फिसल गया,जिससे पिछले सत्र में हुई बढ़त पूरी तरह खत्म हो गई। कारोबार के अंत में Sensex 303.67 अंक या 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,346.17 पर बंद हुआ। जबकि Nifty 77.95 अंक या 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,405.60 पर बंद हुआ।

गिफ्ट निफ्टी

सुबह 09.26 बजे के आसपास गिफ्ट निफ्टी 48 अंक यानी 0.21 फीसदी की तेजी के साथ 23,380 के स्तर पर नजर आ रहा था।

एशियाई बाजार

एशियाई शेयर बाजारों में कमजोर कारोबार देखने को मिल रहा है। हालांकि गिफ्ट निफ्टी 48 अंक यानी 0.21 फीसदी की तेजी के साथ 23,380 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं,जापान के निक्केई में 1.66 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। स्ट्रेट टाइम्स भी 1.33 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है। जबकि,हैंग सेंग में 1.53 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है। ताइवानी बाजार में 0.77 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। वहीं,शांघाई कंपोजिट में 0.43 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है।

अमेरिकी बाजार

बुधवार को वॉल स्ट्रीट के शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आ गए। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने महंगाई की चिंताओं को बढ़ा दिया और निवेशकों को कुछ मुनाफा कमाने के लिए उकसाया। अमेरिका के तीनों बड़े स्टॉक इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 620.72 अंक, या 1.21% गिरकर 50,687.07 पर आ गया,S&P 500 में 56.06 अंक या 0.74% की गिरावट दर्ज की गई। नैस्डैक कम्पोजिट 239.92 अंक या 0.89% गिरकर 26,853.98 पर आ गया।

Market cues : बाजार में मंदी का माहौल, निफ्टी पर 23150 का लेवल टूटने पर बढ़ सकती है कमजोरी

डॉलर इंडेक्स

U.S. डॉलर इंडेक्स तीन दिनों की बढ़त के बाद 99.46 पर सपाट दिख रहा है। तीन दिनों की इस बढ़त ने डॉलर को 7 अप्रैल के बाद से अपने सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा दिया था।

US बॉन्ड यील्ड

अमेरिका में 10-वर्षीय और 2-वर्षीय ट्रेजरी पर यील्ड एक-एक आधार अंक घटकर क्रमशः 4.47% और 4.06% हो गई है।

एशियन करेंसी

गुरुवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई मुद्राओं में मिला-जुला रुख देखने को मिला। दक्षिण कोरियाई वॉन सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली मुद्रा रही,जिसमें 0.386% की बढ़त दर्ज की गई। इसके बाद जापानी येन (+0.094%), थाई बहत (+0.086%), सिंगापुर डॉलर (+0.023%) और फिलीपीन पेसो (+0.002%) का स्थान रहा, जिन्होंने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मामूली बढ़त हासिल की। ​​दूसरी ओर इंडोनेशियाई रुपिया इस क्षेत्र की सबसे कमजोर मुद्रा रही,जिसमें 0.712% की गिरावट आई। इस बीच,चीनी रेनमिनबी (-0.221%), ताइवान डॉलर (-0.118%) और मलेशियाई रिंगिट (-0.013%) में कमजोरी देखने को मिली।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) नेट सेलर बने रहे और 3 जून को उन्होंने 5,616 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इसके विपरीत,घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 5,740 करोड़ रुपये के शेयर खरीदकर बाज़ार को सहारा दिया,जिससे विदेशी निवेशकों की बिकवाली का असर काफी हद तक कम हो गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।