Stock Market news : भारतीय बाजारों के लिए आज मिले-जुले संकेत हैं। FIIs की कैश में करीब 4700 करोड़ की बिकवाली हुई है। गिफ्ट निफ्टी 80 प्वाइंट नीचे दिख रहा है। एशियाई बाजारों और डाओ फ्यूचर्स में मजबूती है। वहीं उतार-चढ़ाव के बीच कल US INDICES फ्लैट बंद हुए थे। करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
दो दिन की ज़बरदस्त बिकवाली के बाद,10 मार्च को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स में राहत की रैली देखी गई। जियोपॉलिटिकल तनाव कम होने की उम्मीद के बीच बाजार में तेजी आई। US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने इशारा किया है कि ईरान में US मिलिट्री ऑपरेशन खत्म हो सकते हैं। इस संकेत के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 639.82 अंक या 0.82 फीसदी बढ़कर 78,205.98 पर और निफ्टी 233.55 अंक या 0.97 फीसदी बढ़कर 24,261.60 पर बंद हुआ।
आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार दिख रही है। गिफ्ट निफ्टी 58.00 अंक यानी 0.24 फीसदी की कमजोरी के साथ 24,279.50 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं,निक्केई 2.66 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.16 फीसदी की कमजोरी दिख रही। जबकि ताइवान का बाजार 4.12 फीसदी बढ़कर कारोबार कर रहा है। हैंगसेंग भी 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ नजर आ रहा है। वहीं,कोस्पी 3.66 फीसदी की तेजी दिखा रहा है। शंघाई कम्पोजिट में भी 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है।
मंगलवार को US स्टॉक्स की रफ़्तार कम हो गई, S&P 500 शुरुआती बढ़त गंवाकर नेगेटिव ज़ोन में चला गया। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 34.29 अंक या 0.07% गिरकर 47,706.51 पर आ गया, S&P 500 14.51 अंक या 0.21% गिरकर 6,781.48 पर आ गया और नैस्डैक कंपोजिट 1.16 अंक या 0.01% बढ़कर 22,697.10 पर आ गया।
10 मार्च को फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने 4,672 करोड़ रुपये के इक्विटी बेचे,जबकि डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DIIs) ने 6,333 करोड़ रुपये के इक्विटी खरीदे।
अमेरिका ने ईरान के 10 जहाज नष्ट किए
पश्चिम एशिया में युद्ध और तेज हो गया है। ईजराइली सेना ने ईरान पर ताजा हमले किए हैं। वहीं अमेरिकी सेना ने ईरान के माइन बिछाने वाले 10 जहाज नष्ट कर दिए हैं। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को रोकने की कोशिश करने पर बुरे नतीजे भुगतने की अमेरिकी राष्ट्पति की चेतावनी के बाद ये एक्शन हुआ है।
IEA की ओर से अब तक के सबसे बड़े रिजर्व ऑयल रिलीज के प्रस्ताव की खबरों से ब्रेंट क्रूड के कीमतों पर दबाव कायम है। इसका भाव 3 फीसदी फिसलकर 89 डॉलर के करीब दिख रहा है। STRAIT OF HORMUZ में एक टैंकर के अमेरिकी नेवी की सुरक्षा में पार करने की खबरों से भी गिरावट आई है।
इंडिगो के CEO पीटर एलबर्स का इस्तीफा, राहुल भाटिया बनेंगे अंतरिम CEO
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के CEO पीटर एलबर्स का इस्तीफा आया है। तुरंत प्रभाव से इस्तीफा स्वीकर भी हो गया है। को-फाउंडर राहुल भाटिया अंतरिम CEO का कार्यभार संभालेंगे।