Market cues : मार्केट में और तेजी के लिए मजबूत फॉलो-अप बाइंग की जरूरत, 24300–24500 के जोन में निफ्टी के लिए तत्काल रेजिस्टेंस

Nifty Trade setup : निफ्टी में और तेज़ी के लिए आगे और खरीदारी आने की ज़रूरत है। अगर अगले कुछ सेशन में ऐसा होता है तो 24,300–24,500 ज़ोन निफ्टी के लिए तत्काल रेजिस्टेंस का काम करेगा,जिसके बाद 24,700 पर अगला रेजिस्टेंस होगा। एक्सपर्ट्स के मुताबिक नीचे की तरफ़ तत्काल सपोर्ट 24000 पर है

अपडेटेड Mar 11, 2026 पर 9:07 AM
Story continues below Advertisement
Trade Setup : बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 10 मार्च को 1.03 पर पहुंच गया, जबकि पिछले सेशन में यह 0.99 था

Market Trade setup : दो दिन की गिरावट के बाद मार्केट ओवरसोल्ड हो गया। इसके चलते कल निफ्टी ने नीचे से वापसी की। 10 मार्च को ग्लोबल सेंटिमेंट में हुए सुधार के बीच निफ्टी लगभग 1 फीसदी तेजी लेकर बंद हुआ। डोनाल्ड ट्रंप के कमेंट्स से ईरान से युद्ध की स्थिति में तनाव कम होने की उम्मीद बढ़ी है। इसकी वजह से तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है। कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल से काफी नीचे आ गया है। साथ ही इंडिया VIX भी ठंडा हो गया है। हालांकि, मार्केट में और तेजी के लिए मजबूत फॉलो-अप खरीदारी की ज़रूरत है। अगर अगले कुछ सेशन में ऐसा होता है तो 24,300–24,500 ज़ोन निफ्टी के लिए तत्काल रेजिस्टेंस का काम करेगा,जिसके बाद 24,700 पर अगल रेजिस्टेंस होगा। एक्सपर्ट्स के मुताबिक नीचे की तरफ़ तत्काल सपोर्ट 24000 पर है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल


पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24,130, 24,077 और 23,991

पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 24,301, 24,353 और 24,439

निफ्टी ने एक छोटी बॉडी वाली बेयरिश कैंडल बनाई जिसमें एक लंबी लोअर शैडो थी। यह डेली टाइमफ्रेम पर डोजी जैसे कैंडलस्टिक पैटर्न जैसा था (हालांकि यह क्लासिकल नहीं है)। यह रैली के बावजूद बुल्स और बेयर्स के बीच कन्फ्यूजन दिखाता है और 24,400–24,500 के लेवल के आसपास मजबूत ओवरहेड रेजिस्टेंस होने का संकेत देता है। इंडेक्स अभी भी ऊपर की ओर झुकी हुई ट्रेंडलाइन (जो पहले सपोर्ट का काम करती थी और अब रेजिस्टेंस का काम कर रही है) से नीचे बना हुआ है,जबकि सोमवार के लंबे बेयरिश गैप के अंदर बंद हुआ। रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) ओवरसोल्ड ज़ोन में रहने के बाद 34.22 तक बढ़ गया लेकिन सिग्नल लाइन से नीचे रहा। हिस्टोग्राम की कमजोरी कम हो गई,लेकिन MACD रेफरेंस और ज़ीरो लाइन से नीचे रहा। यह सब बताता है कि मार्केट स्टेबल होने की कोशिश कर रहा है लेकिन अभी तक इसमें मजबूत बुलिश कन्फर्मेशन की कमी है।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, रिलायंस टेक्सास में अमेरिका की पहली तेल रिफाइनरी लगाने में करेगी मदद

बैंक निफ्टी

पिवट प्वाइंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 57,083, 57,250 और 57,522

पिवट प्वाइंट के आधार पर सपोर्ट: 56,541, 56,373 और 56,102

फिबोनाची रिट्रेसमेंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 57,751, 58,517

फिबोनाची रिट्रेसमेंट के आधार पर सपोर्ट: 56,711, 55,328

निफ्टी बैंक में भी गैप-अप ओपनिंग दिखा और इसने 1.66 फीसदी की रैली की। इससे डेली चार्ट्स पर एक बुलिश कैंडल बना। हालांकि,यह निचले बोलिंगर बैंड्स और 200 डे के EMA से नीचे रहा। 20, 50, और 100 डे के EMA नीचे की ओर ट्रेंड करते रहे,जो एक बड़े कमजोर स्ट्रक्चर का संकेत है। RSI 33.24 तक चढ़ा लेकिन रेफरेंस लाइन से नीचे रहा। स्टोकेस्टिक RSI ओवरसोल्ड लेवल पर साइडवे रहा,जबकि MACD ने हिस्टोग्राम के रेड बार्स में और एक्सपेंशन के साथ सेल सिग्नल बनाए रखा। यह सब बताता है कि शॉर्ट-टर्म बाउंस के बावजूद ब्रॉडर ट्रेंड अभी भी कमजोर बना हुआ है।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

Image1610032026

इंडिया VIX

मार्केट में होने वाले उतार-चढ़ाव को मापने वाला इंडिया VIX 19.08 प्रतिशत गिरकर 18.9 पर आ गया,जो बुल्स के लिए राहत का संकेत है। इस नरमी के बावजूद,VIX ऊंचे लेवल पर बना हुआ है।

पुट कॉल रेशियो

बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 10 मार्च को 1.03 पर पहुंच गया, जबकि पिछले सेशन में यह 0.99 था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: SAIL, Sammaan Capital

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।