Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Stock Market: निफ्टी 50 इंडेक्स को 21,742 पर तत्काल सपोर्ट मिल सकता है, इसके बाद 21,690 और 21,606 पर अगले सपोर्ट दिख रहे हैं। ऊपरी स्तरों पर निफ्टी को 21,911 पर पहले रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं

अपडेटेड Mar 21, 2024 पर 9:15 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market : 20 मार्च को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2,599.19 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,667.52 करोड़ रुपए की खरीदारी की

Stock Market : बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी इंडेक्स के 21 मार्च को बढ़त के साथ खुलने की संभावना दिख रही है। गिफ्ट निफ्टी करीब 150 अंकों की बढ़त के साथ ब्रॉडर इंडेक्स के बढ़त के साथ खुलने के संकेत दे रहा है। उधर उथल-पुथल भरे कारोबार के बाद 20 मार्च को बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था। निवेशक फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के नतीजों से पहले सतर्क नजर आ रहे थे। कल बाजार शुरुआती बढ़त को बरकरार रखने में विफल रहा और पूरे दिन लाल और हरे निशान के बीच झूलता रहा, लेकिन ऑटो और एनर्जि शेयरों में खरीदारी से बेंचमार्क इंडेक्सों को बढ़त के साथ बंद होने में मदद मिली। 20 मार्च को सेंसेक्स 89.64 अंक या 0.12 फीसदी बढ़कर 72,101.69 पर और निफ्टी 21.60 अंक या 0.10 फीसदी ऊपर 21,839.10 पर बंद हुआ था।

पिवट प्वाइंट कैलकुलेटर से संकेत मिलता है कि निफ्टी 50 इंडेक्स को 21,742 पर तत्काल सपोर्ट मिल सकता है, इसके बाद 21,690 और 21,606 पर अगले सपोर्ट दिख रहे हैं। ऊपरी स्तरों पर निफ्टी को 21,911 पर पहले रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है, उसके बाद 21,963 और 22,047 के स्तर पर अगले रजिस्टेंस हो सकते हैं।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।


डिस्क्लोजर नियमों को लेकर FPI को बड़ी राहत

डिस्क्लोजर नियमों को लेकर FPI को बड़ी राहत मिली है। सेबी ने कुछ शर्तों के साथ नियम आसान कर दिए हैं। जिस कंपनी में स्पष्ट प्रोमोटर नहीं हैं उनमें 50% हिस्सेदारी पर भी एडीशनल डिस्क्लोजर नहीं देना होगा।

TVS मोटर : 1 शेयर पर 4 प्रेफरेंशियल बोनस शेयर का एलान

TVS मोटर ने 1 शेयर पर 4 प्रेफरेंशियल बोनस शेयर देने का एलान किया है। इस पर कंपनी के 1900 करोड़ रुपए खर्च होंगे। प्रेफरेंशियल बोनस शेयरों की बीएसई और एनएसई एक्सचेंज में लिस्टिंग होगी।

एनसीएलएटी ने पीएसबी को आईएलएंडएफएस और उसके बोर्ड के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने के दिए निर्देश

नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलएटी) ने 11 सरकारी बैंको को 14 मई को अपनी अगली सुनवाई तक आईएल एंड एफएस और इसकी समूह कंपनियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिए हैं। अध्यक्ष न्यायमूर्ति अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली दो सदस्यीय एनसीएलएटी पीठ ने भी नोटिस जारी किया है। इसमें भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के साथ बैंकों को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया गया है।

बल्क डील

लार्सन एंड टुब्रो ने नेशनल हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट में 124.71 रुपये में 1.2 करोड़ शेयर खरीदे हैं। कल के कारोबारी सत्र में बीएसई पर नेशनल हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के शेयर 0.4 फीसदी गिरकर 124.5 रुपये पर बंद हुए।

कल एनएसई एसएमई पर लिस्ट हुए एवीपी इंफ्राकॉन में रोहन गुप्ता ने 79 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 2.56 लाख शेयर या 5.33 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया। इस बीच, फनिक्युलर फंड्स एलपी ने कंपनी में 8.12 लाख शेयर या 16.93 फीसदी हिस्सेदारी बेची है।

स्किपर में प्रमोटर इकाई वेंटेक्स ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड ने 66,00 आंशिक चुकता शेयर खरीदे हैं। कल एनएसई पर स्किपर के आंशिक चुकता शेयर 3.52 फीसदी बढ़कर 142.5 रुपये पर पहुंच गए।

a

गिफ्टी निफ्टी

GIFT निफ्टी 146 अंक यानी 0.67 फीसदी की बढ़त के साथ ब्रॉडर इंडेक्सों के लिए बढ़त के साथ शुरुआत के संकेत दे रहा है। गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स 22,071 के आसपास कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार

वॉल स्ट्रीट के मेन स्टॉक इंडेक्स बुधवार को जोरदार तेजी के साथ बंद हुए। फेडरल रिजर्व ने अपनी नीति दरों में कोई बदलाव न करके निवेशकों की घबराहट कम कर दी और इस उम्मीद को मजबूत किया कि इस साल दरों में तीन बार कटौती की जा सकती है। S&P500 इंडेक्स कल 5,200 पर पहुंच गया। विकास की संभावनाएं बढ़ाने वाले बयान के बाद अमेरिकी बाजारों में तेजी आई। कल डाओ जोन्स 401 अंक, एसएंडपी 500 इंडेक्स 46 अंक और नैस्डैक कम्पोजिट 203 अंक की बढ़त लेकर बंद हुआ। S&P500 इंडेक्स तो 5200 के पार चला गया जो कई ब्रोकरेज का साल के अंत का लक्ष्य था।

एशियाई बाजारों में तेजी

आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी 158 अंकों की बढ़त के साथ 22,083.50 पर नजर आ रहा है। वहीं, निक्केई 608.32 अंक यानी करीब 1.52 फीसदी तेजी के साथ 40,611.92 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स 33.38 अंक यानी 1.05 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, ताइवान का बाजार 285.40 अंक यानी 1.44 फीसदी की तेजी के साथ 20,064.53 के स्तर पर नजर आ रहा है। जबकि हांग कांग का हैंग सेंग 371.19 अंक यानी 2.25 फीसदी की बढ़त के साथ 16,914.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.86 फीसदी की मजबूती दिख रही है। जबकि शंघाई कम्पोजिट 8.93 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 3,088 के आसपास कारोबार कर रहा है।

Global market : US फेडरल रिजर्व ने दरों में नहीं किया बदलाव, ग्लोबल मार्केट में चौतरफा हरियाली

FII और DII आंकड़े

20 मार्च को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2,599.19 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,667.52 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

Image920032024

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

एनएसई ने टाटा केमिकल्स को 21 मार्च के लिए एफएंडओ प्रतिबंध सूची में जोड़ा है, जबकि इस सूची में बलरामपुर चीनी मिल्स, बायोकॉन, हिंदुस्तान कॉपर, इंडस टावर्स, पीरामल एंटरप्राइजेज, आरबीएल बैंक और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज को बरकरार रखा है। वहीं, बीएचईएल और सेल को इस सूची से हटा दिया गया है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।