Get App

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today- विदेशी संस्थागत निवेशक 2 मई को लगातार 12वें सत्र में शुद्ध खरीदार बने रहे और उन्होंने 2769 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी। घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 3290 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी

MoneyControl Newsअपडेटेड May 05, 2025 पर 9:46 AM
Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Stock Market : सोमवार को डॉलर अपनी पोजीशन बनाए रखने के लिए संघर्ष करता दिख रहा है। फिलहाल डॉलर इंडेक्स 99.87 के स्तर पर नजर आ रहा है

Market overview : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 5 मई को तेजी के साथ खुले हैं। वहीं, 2 मई को भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुए और निफ्टी 24,350 के स्तर पर पहुंच गया। बाजार को आईटी, मीडिया, तेल और गैस शेयरों से सबसे ज्यादा सपोर्ट मिला था। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 259.75 अंक या 0.32 प्रतिशत बढ़कर 80,501.99 पर और निफ्टी 12.50 अंक या 0.05 प्रतिशत बढ़कर 24,346.70 पर बंद हुआ था।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

भारतीय बाजारों के लिए अच्छे संकेत

भारतीय बाजारों के लिए अच्छे संकेत नजर आ रहे हैं। FIIs की कैश में लगातार 12वें दिन खरीदारी देखने को मिली है। नेट शॉर्ट भी घटकर 8500 कॉन्ट्रैक्ट के नीचे आ गया है। गिफ्ट निफ्टी में 100 अंक से ज्यादा का उछाल है। शुक्रवार को अमेरिका में जोरदार तेजी दिखी थी। नैस्डैक डेढ़ फीसदी से ज्यादा उछला था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें