Stock Market News: शुक्रवार को बाजार के मामूली बढ़त के साथ खुलने की संभावना है। आज के सत्र में 18180 के स्तर पर खुलने के बाद एसजीएक्स निफ्टी 41 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। इससे भारत में भी ब्रॉडर मार्केट के बढ़त के साथ खुलने की संभावना दिख रही है। एसजीएक्स वायदा ने भी आजा यानी 19 मई को शुरुआती कारोबार में 18323 का हाई हिट किया है। पिछले कारोबारी सत्र की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स 128 अंकों की गिरावट के साथ 61,431 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 51 अंकों की गिरावट के साथ 18129 पर बंद हुआ था। निफ्टी 50 इंडेक्स अपने 200- डे मूविंग एवरेज के ऊपर टिका हुआ है।
