Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Market Today- FIIs की भारी बिकवाली बाजार का मूड खराब कर सकती है। कल FIIs की कैश और वायदा मिलाकर करीब 20,000 करोड़ की बिकवाली रही थी। साथ ही इंडेक्स में 15000 कॉन्ट्रैक्ट से ज्यादा शॉर्ट बढ़े हैं। FIIs का लॉन्ग शॉर्ट रेश्यो भी घटकर 37% पर आ गया है
Stock Market : आज निफ्टी की दो कंपनियों इंडसइंड बैंक और ONGC के नतीजे आने वाले हैं। इंडसइंड बैंक की ब्याज से होने वाली कमाई 7% घट सकती है। इंडसइंड बैंक मुनाफे से घाटे में आ सकता है
Market today : बाजार के लिए ग्लोबल संकेत आज सुस्त हैं। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कारोबार कर रहा है। उधर US के बाजारों की 6 दिन की तेजी पर भी ब्रेक लग गया है। टेक शेयरों ने बाजार पर दबाव बनाया है। एशियाई बाजार मिले-जुले हैं। वहीं, मंगलवार को वॉल स्ट्रीट ने राहत की सांस ली। एसएंडपी 500 की छह सत्रों से चली आ रही तेजी थम गई। तीनों अहम अमेरिकी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। डॉव जोन्स 0.27 फीसदी गिरकर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट और एसएंडपी 500 इंडेक्स में 0.4 फीसदी की गिरावट आई।
दूसरे विदेशी बाजारों पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया और हांगकांग के बेंचमार्क इंडेक्सों में तेजी दिख रही है। KOSPI में लगभग एक फीसदी की तेजी है। जबकि हैंग सेंग में आधा फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। जापान में, निक्केई 225 और ब्रॉडर इंडेक्स टॉपिक्स सुबह की बढ़त गंवा कर फ्लैटलाइन से 0.1 फीसदी ऊपर मंडरा रहे हैं।
FIIs ने की करीब 20,000 करोड़ रुपए की बिकवाली
FIIs की भारी बिकवाली बाजार का मूड खराब कर सकती है। कल FIIs की कैश और वायदा मिलाकर करीब 20,000 करोड़ की बिकवाली रही थी। साथ ही इंडेक्स में 15000 कॉन्ट्रैक्ट से ज्यादा शॉर्ट बढ़े हैं। FIIs का लॉन्ग शॉर्ट रेश्यो भी घटकर 37% पर आ गया है।
गिफ्ट निफ्टी में मामूली तेजी
बाजार के लिए ग्लोबल संकेत भी सुस्त हैं। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट है। इधर US बाजारों की 6 दिन की तेजी पर ब्रेक लग गया है। टेक शेयरों ने दबाव बनाया है। एशियाई बाजार मिले-जुले हैं।
डिक्सन टेक के नतीजे अनुमान से अच्छे
चौथी तिमाही में डिक्सन टेक के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं। 250 करोड़ रुपए के Exceptional Gain के चलते कंपनी का मुनाफा करीब 400 परसेंट बढ़ा है। आय और मार्जिन भी उम्मीद से बेहतर रहे हैं।
75% बढ़ा USL का प्रॉफिट, टोरंट फार्मा का मुनाफा 11% बढ़ा
चौथी तिमाही में United Spirits का मुनाफा 75 फीसदी बढ़ा है। रेवेन्यू में 9% की बढ़त देखने को मिली है। मार्जिन में भी उछाल दिखा है। वहीं Torrent Pharma का प्रॉफिट 11% बढ़ा है। मार्जिन में भी सुधार दिखा है।
मुनाफे से घाटे में सकता है इंडसइंड बैंक, वायदा की 6 कंपनियों के नतीजे भी आज
आज निफ्टी की दो कंपनियों इंडसइंड बैंक और ONGC के नतीजे आने वाले हैं। इंडसइंड बैंक की ब्याज से होने वाली कमाई 7% घट सकती है। इंडसइंड बैंक मुनाफे से घाटे में आ सकता है। साथ ही इंडिगो, कोलगेट समेत वायदा की 6 कंपनियों के नतीजों का भी इंतजार रहेगा।
KPR MILLS में 1200 Cr की ब्लॉक डील
KPR MILLS में आज 1200 Cr रुपए की ब्लॉक डील हुई है। प्रोमोटर्स ने 3.2% हिस्सा बेचा है। CMP से 10% डिस्काउंट पर 1107 रुपए प्रति शेयर फ्लोर प्राइस है।
F&O में होंगे Blue Star और Firstsource
जून सीरीज से वायदा में दो नए शेयर Blue Star और Firstsource Solutions की एंट्री होगी। 30 मई से इनके F&O कॉन्ट्रैक्ट शुरू होंगे।
इजरायल ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर हमला करने की तैयारी में, कच्चे तेल में तेजी
कच्चे तेल में तेजी आई है। CNN की खबर के मुताबिक इजरायल ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर हमला करने की तैयारी में है। ईरानी नेता खामेनेई ने कहा है कि अमेरिका की हालिया बातचीत से कुछ नहीं निकलेगा। ईरान को न्यूक्लियर एनरिचमेंट के लिए अमेरिका से अनुमति की जरूरत नहीं है।