Market today : ग्लोबल बाजारों से आज अच्छे संकेत, US बाजारों की 4 दिनों की गिरावट थमी है। यूएस मार्केट कल 2.5 परसेंट तक चढ़कर हुए बंद, इधर एशियाई बाजारों में भी बढ़त के साथ कामकाज हो रहा हालांकि गिफ्ट निफ्टी बिल्कुल फ्लैट है। करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
ITC में 11,600 करोड़ रुपए की ब्लॉक डील
ITC में आज BRITISH AMERICAN TOBACCO ब्लॉक डील के जरिए 2.3% हिस्सा बेचेगी। ITC में आज 11,600 करोड़ रुपए के बड़े सौदे हुए हैं। सूत्रों के हवाले से CNBC-आवाज के मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक इस सौदे के लिए डिविडेंड एडजस्मेंट के बाद 6.5 फीसदी डिस्काउंट पर 400 रुपए प्रति शेयर फ्लोर प्राइस तय की गई है।
LIC के नतीजे अनुमान से बेहतर
चौथी तिमाही में LIC के न्यू बिजनेस प्रीमियम में 9 फीसदी तो APE में 3 फीसदी का दबाव देखने को मिला है। VNB मार्जिन में भी नरमी दिखी है। हालांकि ज्यादातर आंकड़े अनुमान से बेहतर रहे हैं।
NMDC: मुनाफा 5% तो आय 8% बढ़ी
चौथी तिमाही में NMDC के नतीजे मिलेजुले रहे। मुनाफा और EBITDA अनुमान से कम बढ़ा है। मार्जिन भी 3 फीसदी गिरे हैं। लेकिन 8 फीसदी की ग्रोथ के साथ रेवेन्यू उम्मीद से ज्यादा रही है। वहीं Hindustan Copper के प्रॉफिट में 50 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। आय भी 29 फीसदी बढ़ी है।
वायदा की 6 कंपनियों के नतीजे आज
आज वायदा में कमिंस, ग्रेन्यूल्स, SAIL समेत 6 कंपनियों के नतीजे आएंगे। SAIL का मुनाफा 30 फीसदी घट सकता है। आय में 5 फीदी की बढ़ोतरी संभव है। GRANULES INDIA के आय और मुनाफे पर करीब 4 परसेंट का दबाव संभव है।
लगातार 4 दिनों की गिरावट के बाद US मार्केट में तेजी देखने को मिली है। डाओ जोंस 700 प्वाइंट से ज्यादा का उछाल। वहीं, S&P 500 और नेस्डैक में 2% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। US मार्केट में तेजी की वजह पर नजर डालें तो यूरोपीयन यूनियन के साथ तनाव कम होने से सेंटीमेंट में सुधार आया है। कंज्यूमर कॉन्फिडेंस में भी सुधार आया है। जबकि बॉन्ड यील्ड्स में गिरावट देखी गई है।
US का कंज्यूमर कॉन्फिडेंस में मई में पांच साल के निचले स्तर से जोरदार उछाल आया है। कंज्यूमर कॉन्फिडेंस इंडेक्स में 12.3 प्वाइंट की बढ़त हुई है। कंज्यूमर कॉन्फिडेंस इंडेक्स 98 पर पहुंचा है। इसमें 4 साल में सबसे तेज़ मासिक बढ़ोतरी हुई है। अगले 6 महीनों में बड़ी संख्या में लोगों की खर्च की योजना है। लोग कार, घर, खरीदने और छुट्टी पर जाने की योजना बना रहे हैं। महंगाई बढ़ने की आशंका 2022 के मध्य के बाद सबसे कम है।
उधर ट्रुथ सोशल पर डोनाल्ड ट्रंप के बयान में कहा गया है कि यूरोपीय संघ ने व्यापार समझौते के लिए मीटिंग की तारीख तय करने को कहा है। अगर यूरोप और चीन अपने देश ट्रेड के लिए खोलें तो वे बहुत खुश होंगे।
बाजार के लिए कुछ अहम आंकड़े
डॉलर इंडेक्स में रिकवरी आई है। ये फिर 100 के पास पहुंच गया है। ब्रेंट क्रूड $65 प्रति बैरल से नीचे बरकरार है। इस बीच ट्रंप ने कहा है कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन आग से खेल रहे हैं। सबकी नजरें 31 मई को होने वाली OPEC+ बैठक पर टिकी हैं। गोल्ड की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है, क्योंकि निवेशकों का मूड रिस्क लेने का हो गया है। आज के अहम इवेंट्स पर नजर डालें तो आज NVIDIA के तिमाही नतीजे और FOMC मीटिंग के मिनट्स आएंगे।