Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Stock Market: गिफ्ट निफ्टी करीब 70 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। ये आज के कारोबारी सत्र के नकारात्मक शुरुआत के संकेत दे रहा है। निफ्टी वायदा 22,667.50 के आसपास कारोबार कर रहा है
Stock Market : 29 मई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 5,841.84 करोड़ रुपए की बिकवाली की। जबकि इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 5,233.79 करोड़ रुपए की खरीदारी की
Stock Market: बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी इंडेक्स के 30 मई को गिरावट के साथ खुलने की उम्मीद है। GIFT निफ्टी करीब 70 अंकों की गिरावट को साथ ब्रॉडर मार्केट को कमजोर शुरुआत के संकेत दे रहा है। उधर पिछले कारोबारी सत्र की बात करें तो भारतीय इक्विटी बाजार में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। 29 मई को तेल और गैस, आईटी, रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली देखी गई। कारोबार के अंत सेंसेक्स 667.55 अंक या 0.89 फीसदी की गिरावट के साथ 74,502.90 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 183.50 अंक या 0.80 फीसदी की गिरावट के साथ 22,704.70 पर बंद हुआ।
करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
टाटा स्टील के नतीजे अनुमान से कमजोर, बाटा के नतीजों ने भी किया निराश
चौथी तिमाही में 595 करोड़ रुपए के एक मुश्त घाटा के चलते टाटा स्टील के मुनाफे में 65 फीसदी की कमी आई है। रेवेन्यू और EBITDA में भी 7 से 9 परसटें की गिरावट है। लेकिन दोनों आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहे है। मार्जिन फ्लैट रहे हैं। इधर बाटा के नतीजो से निराशा हुई है। मुनाफे और मार्जिन में दबाव देखनो को मिला है। आय भी फ्लैट रही है।
S&P ग्लोबल ने 6 बैंकों का आउटलुक अपग्रेड किया
S&P Global ने 6 बैंकों के आउटलुक को अपग्रेड करके पॉजिटिव किया है। इसमें एक्सिस, ICICI, HDFC BANK, कोटक बैंक जैसे प्राइवेट बैंकों के अलावा , SBI और इंडियन बैंक जैसे PSU बैंक भी शामिल
KFin टेक में बड़ी ब्लॉक डील संभव
Kfin Technologies में General Atlantic 4.1 फीसदी से लेकर 6.8 फीसदी तक हिस्सेदारी बेच सकता है। ये बिक्री करीब 4 फीसदी के डिस्काउंट पर हो सकती है। इस सौदे की फ्लोर प्राइस 712 रुपए 50 पैसे है। सौदे का कुल मूल्य 500 से 830 करोड़ रुपए हो सकता है।
IRB इंफ्रा के प्रोमोटर बेच सकते हैं 4 फीसदी तक हिस्सा
IRB इंफ्रा के प्रोमोटर कंपनी में 4 फीसदी तक हिस्सा बेच सकते हैं। कंपनी की करीब 1500 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी है। फ्लोर प्राइस करीब 13 फीसदी डिस्काउंट पर हो सकता है।
अपोलो हॉस्पिटल के नतीजे आज
आज निफ्टी में शामिल अपोलो हॉस्पिटल के नतीजे आएंगे। कंपनी का मुनाफा 72 फीसदी बढ़ सकता है। मार्जिन में भी सुधार संभव है। साथ ही मुथूट फाइनेंस के नतीजों का भी इंतजार रहेगा।
गिफ्टी निफ्टी
गिफ्ट निफ्टी करीब 70 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। ये आज के कारोबारी सत्र के नकारात्मक शुरुआत के संकेत दे रहा है। निफ्टी वायदा 22,667.50 के आसपास कारोबार कर रहा है।
ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत
आज ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत मिल रहे हैं। एशिया में निक्केई 1.5 फीसदी तक फिसला है। कल अमेरिकी बाजार भी गिरकर बंद हुए थे। डॉओ जोन्स 411 अंक गिरकर बंद हुआ हुआ। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 39 अंक और नैस्डैक 99 अंक गिरकर बंद हुए थे। ट्रेजरी यील्ड में तेजी ने बाजार पर दबाव बनाया है। अमेरिका में दरें घटने को लेकर बाजार में अनिश्चितता है। 10 सालों की अमेरिकी यील्ड एक महीने की ऊंचाई पर पहुंच गई है। अमेरिकी 10 ईयर बॉन्ड यील्ड 4,622% पर, 7 साल बॉन्ड यील्ड 4.641% पर और अमेरिकी 2 साल बॉन्ड यील्ड 4.981% पर दिख रहा है। शुक्रवार को अमेरिकी, जीडीपी और पीसीई डेटा जारी किए जाएंगे। इन पर बाजार की नजर रहेगी।
दबाव में क्रूड
कच्चे तेल का भाव कल 1 फीसदी गिरा। ब्रेंट कल 84 डॉलर के पार जाकर फिसल गया। ब्रेंट में आज 84 डॉलर के नीचे कारोबार हो रहा है। WTI में भी 80 डॉलर के नीचे कारोबार हो रहा है। सोना स्थिर है। US में दरें घटने को लेकर बाजार में अनिश्चितता है।बाजार को दरें ऊंची बने रहने की आशंका। दरें ऊंची रहने से मांग में गिरावट की आशंका है।
एशियाई बाजारों में मायूसी छाई
एशियाई बाजारों में चौतरफ गिरावट देखने को मिल रही है। गिफ्ट निफ्टी 70 अंक यानी 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 22,652.50 के आसपास दिख रहा है। वहीं, निक्केई 1.53 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में भी 0.30 फीसदी की कमजोरी नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.77 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.08 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं कोस्पी में 1.06 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। शंघाई कम्पोजिट 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
29 मई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 5,841.84 करोड़ रुपए की बिकवाली की। जबकि इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 5,233.79 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
एफएंडओ बैन में शामिल स्टॉक: जीएमआर एयरपोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर
एफएंडओ बैन में शामिल स्टॉक: आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, हिंदुस्तान कॉपर, वोडाफोन आइडिया
एफएंडओ बैन से हटाए गए स्टॉक: बायोकॉन, पीरामल एंटरप्राइजेज