Global market: ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत, निक्केई 1.5% नीचे, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक टूटा, अमेरिका में भी दबाव

Global market: कच्चे तेल का भाव कल 1% गिरा। ब्रेंट कल 84 डॉलर के पार जाकर फिसल गया। ब्रेंट में आज 84 डॉलर के नीचे कारोबार हो रहा है। WTI में भी 80 डॉलर के नीचे कारोबार हो रहा है। सोना स्थिर है। US में दरें घटने को लेकर बाजार में अनिश्चितता है

अपडेटेड May 30, 2024 पर 8:52 AM
Story continues below Advertisement
Global market: अमेरिकी 10 ईयर बॉन्ड यील्ड 4,622% पर, 7 साल बॉन्ड यील्ड 4.641% पर और अमेरिकी 2 साल बॉन्ड यील्ड 4.981% पर दिख रहा है। शुक्रवार को अमेरिकी, जीडीपी और पीसीई डेटा जारी किए जाएंगे। इन पर बाजार की नजर रहेगी

Global market: मई सीरीज की एक्सपायरी के दिन ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत मिल रहे हैं। एशिया में निक्केई 2.5 फीसदी तक फिसला है। इधर गिफ्ट निफ्टी भी 90 अंक नीचे कारोबार कर रहा है। कल अमेरिकी बाजार भी गिरकर बंद हुए थे। डाओ 400 अंक से ज्यादा टूटा था। रेट कट को लेकर अनिश्चितता के चलते बाजार पर दबाव बढ़ा है। कल अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाओ जोन्स 400 अंकों से ज्यादा गिरकर बंद हुआ था। ट्रेजरी यील्ड में तेजी ने बाजार पर दबाव बनाया है। अमेरिका में दरें घटने को लेकर बाजार में अनिश्चितता है। 10 सालों की अमेरिकी यील्ड एक महीने की ऊंचाई पर पहुंच गई है।

अमेरिकी बाजार हाई बॉन्ड यील्ड और फेड की दर कटौती योजना के बारे में अनिश्चितता के बोझ तले दबते दिखे। कल डॉओ जोन्स 411 अंक गिरकर बंद हुआ हुआ। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 39 अंक और नैस्डैक 99 अंक गिरकर बंद हुआ है।

अमेरिकी 10 ईयर बॉन्ड यील्ड 4,622% पर, 7 साल बॉन्ड यील्ड 4.641% पर और अमेरिकी 2 साल बॉन्ड यील्ड 4.981% पर दिख रहा है। शुक्रवार को अमेरिकी, जीडीपी और पीसीई डेटा जारी किए जाएंगे। इन पर बाजार की नजर रहेगी।


क्रूड में दबाव कायम

कच्चे तेल का भाव कल 1% गिरा। ब्रेंट कल 84 डॉलर के पार जाकर फिसल गया। ब्रेंट में आज 84 डॉलर के नीचे कारोबार हो रहा है। WTI में भी 80 डॉलर के नीचे कारोबार हो रहा है। सोना स्थिर है। US में दरें घटने को लेकर बाजार में अनिश्चितता है।बाजार को दरें ऊंची बने रहने की आशंका। दरें ऊंची रहने से मांग में गिरावट की आशंका है।

Trade setup for today : एग्जिट पोल से पहले बाजार सतर्क, 22500 पर निफ्टी के लिए मजबूत सपोर्ट

एशियाई बाजारों में चौतरफ गिरावट

एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी 70 अंक यानी 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 22,652.50 के आसपास दिख रहा है। वहीं, निक्केई 1.53 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में भी 0.30 फीसदी की कमजोरी नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.77 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.08 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं कोस्पी में 1.06 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। शंघाई कम्पोजिट 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।